Liger First Glimpse Out: धांसू रोल में नजर आए Vijay Deverakonda, बॅाक्सिंग देखकर उड़ जाएंगे होश

0
330
Vijay Deverakonda
Liger On OTT

बॅालीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी फिल्म ‘लाइगर: साला क्रॉसब्रीड’(LIGER ) को लेकर सूर्खियों में बने हुए हैं। आज मेकर्स ने नया साल शुरू होने से पहले लाइगर की पहली झलक रिलीज कर दी है। जिसमें साउथ सुपर स्टार विजय देवरकोंडा का धांसु रोल नजर आ रहा हैं।

Vijay Deverakonda
Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda लाइगर की पहली झलक रिलीज

लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा और अन्नया पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की पहली झलक में विजय देवरकोंडा मार धाड़ करते नजर आ रहे हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। फिल्म की कहानी एक बॉक्सर की है, जो गरीब घर का है और मुबई में चाय की दुकान चलाता है। विजय की ये फिल्म एक बार फिर से देशभर में धमाल के लिए तैयार है।

इस मूवी को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। अर्जुन रेड्डी के बाद एक बार फिर फैंस विजय देवरकोंडा के फैंस हो गए हैं और वह इस फिल्म के रिलीज का बड़ी ही बसेब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी

फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में 5 भाषाओं में रलीज होगी। फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। साथ ही करन जौहर, चार्मी कौर, पुरी जगन्नाथ इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में विजय और अनन्या के अलावा राम्या कृष्णन, विशु रेड्डी, रोनित रॉय, मकरंद देशपांडे, भी लीड रोल में हैं।

FH6Qu3gVEAMhySP

बता दें कि कुछ महीने पहले ही विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे, लाइगर टीम के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए लास वेगास के लिए रवाना हुए थे। यूएस शेड्यूल में, निर्माताओं ने देवरकोंडा और बॉक्सिंग लीजेंड, माइक टायसन की महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग की थी। जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here