Thursday Tips: शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को इसलिए नहीं धोने चाहिए कपड़े, हो सकती है पैसों की तंगी

0
17

Thursday Tips: ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित है। बृहस्पति देव भगवान विष्णु का ही रूप है इस तरह गुरुवार का दिन विष्णु जी को भी समर्पित है। हिन्दू धर्म के हिसाब से गुरुवार के दिन कई कामों को करने की मनाही होती है जैसे गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए और ना ही बालों को कटवाना शुभ माना गया है। गुरुवार के दिन आपको ना तो अपने नाखून काटने चाहिए और ना ही इस दिन आपको अपने कपड़े धोने चाहिए। गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की कृपा प्राप्ति के लिए कई नियमों का पालन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई काम बताए गए हैं जिनको करने से आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है और इसी तरह कुछ ऐसे भी काम बताए गए हैं जिन्हे करने से आपको मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कपड़े धोना, नाखून काटना आदि की मनाही क्यों होती है।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो बृहस्पति देव को सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। ज्यादातर घरों में कपड़े धोने का काम महिलाओं का ही होता है और कपड़े धोने के काम को शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से महिलाओं को गुरुवार के दिन कपड़े धोने पर अशुभ परिणाम मिलते हैं। माना ये भी जाता है कि गुरुवार के दिन गंदगी को घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए और इसी वजह से ही गुरुवार के दिन कपड़े धोने की मनाही होती है ताकि उनका गंदा पानी भी घर से बाहर न निकले।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को ना तो दिन में कपड़े धोना शुभ माना गया है और ना ही रात के समय। ऐसा करने से आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास भी नहीं होता। गुरुवार के दिन दाढ़ी भी नहीं बनाते और नाखून काटने को लेकर भी मना किया जाता है। गुरुवार के दिन सफाई करने से भी परहेज किया जाता है। ऐसा माना जाता है अगर आप इन कार्यों को करते हैं तो इससे आपका बृहस्पति ग्रह प्रभावित होता है और इसका प्रभाव आपकी कुंडली पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें:

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं? यहां जानें व्रत के नियम

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के महापर्व पर घर पर लगाएं ये पौधे, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here