Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के महापर्व पर घर पर लगाएं ये पौधे, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

0
10

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूरी श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। इस वर्ष 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है। माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भोले बाबा शिवलिंग में विराजमान हो जाते है। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर की पूजा का सबसे खास समय होता है। सारे भक्त इस दिन व्रत रखते है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं और मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त करते है।

मान्यता यह भी है कि इस दिन अगर घर में शिव-पार्वती की पूजा के साथ-साथ कुछ पौधे भी लगाए जाए जो भगवान शंकर और माता पार्वती को प्रिय हो तो उससे आपको कृपा मिलेगी, घर में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही बंद किस्मत भी खुल जाती है। महाशिवरात्रि के दिन इन पौधों को लगाने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। भगवान शंकर को कुछ खास पौधे बहुत प्रिय हैं। आइए जानते हैं।

बेलपत्र

बेलपत्र भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। बेलपत्र के बिना शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर में बेलपत्र का पौधा लगाना चाहिए। बेलपत्र लगाने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और मनचाहा वरदान मिलता है।

धतूरा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक महाशिवरात्रि की पूजा में धतूरा चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है और अगर इस दिन घर में धतूरे का पौधा स्थापित करते है तो घर में सुख-समृद्धि आती है। धतूरे का पौधा लगाने से भगवान शिव की शिव भक्तों पर विशेष कृपा होती है।

मोगरा

मोगरा का पौधा माता पार्वती को बहुत प्रिय हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मोगरे का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है। सारे बिगड़े काम बन जाते है और साथ ही घर में बरकत होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक वाले लोग होते हैं प्यार के मामले में अनलकी

Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शिव पूजन की विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here