Diwali 2021: दीवाली कब है? जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा – विधि

0
457
Diwali 2021
When is Diwali?

Diwali 2021: हिंदू धर्म में दीवाली का विशेष महत्व है, क्योंकि यह खुशी और रोशनी लाती है। हालांकि, हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल त्योहार की तारीख बदलती रहती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दीवाली अमावस्या के दिन मनाई जाती है, जो कार्तिक के महीने में ढलते चंद्रमा या कृष्ण पक्ष के 15 वें दिन आती है। इस साल दीवाली दीवाली 4 नवंबर 2021 गुरुवार को है।

Diwali पूजा का महत्व

Diwali पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यह भी माना जाता है कि दीवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से धन की कमी नहीं होती हैं। पूरे साल मां की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

दीवाली को अक्सर धन और खुशी से जोड़ा जाता है। हिंदू त्योहार से कुछ दिन पहले, लोग बड़े दिन की तैयारी के लिए अपने घरों या कार्यस्थलों को साफ करते हैं और सजाते हैं। दीपावली के दिन घरों को दीपों, मोमबत्तियों और दीयों से सजाया जाता है।

दीवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त

 भारत में दीवाली की तारीख: 4 नवंबर, 2021 (गुरुवार)

 अमावस्या तिथि शुरू: 4 नवंबर 2021 सुबह 06:03 बजे से

 अमावस्या तिथि समाप्त: 5 नवंबर 2021 सुबह 02:44 बजे तक

 लक्ष्मी पूजा और भगवान गणेश पूजा का समय:

 समय: 06:09 बजे से रात 08:20 बजे तक

 अवधि: 1 घंटा 55 मिनट

 प्रदोष काल: 17:34:09 अपराह्न से 20:10:27 अपराह्न

 वृषभ काल: 18:10:29 अपराह्न से 20:06:20 अपराह्न

दीवाली पूजा विधि

 सबसे पहले पूजा का संकल्प लें।

 दीवाली के दिन भगवान कुबेर, भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती के साथ पूजा करें।

 ओम श्री श्री नमः का 11 बार या एक माला जाप करें।

 पूजा स्थल पर एक नारियल या 11 कमलगट्टे रखें।           

 श्री यंत्र की पूजा करें और इसे उत्तर दिशा में रखें।

 इस दिन देवी सूक्त का पाठ करें।

दीवाली क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम जब लंका के राजा राक्षस रावण पर विजय पाकर 14 वर्ष बाद अयोध्या लौटे तो उनके सकुशल आगमन की खुशी में प्रजा ने अपने राजा का दीप जलाकर स्वागत किया था। चारों तरफ रौशनी ही रौशनी थी तभी से दीपावली मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें:

Diwali 2021: दीवाली के लिए तलाश रही हैं Indian Dress, यह 10 Kurties हैं Perfect

Diwali 2021: जानें गुजरात और महाराष्ट्र में क्या है दीवाली मनाने की परम्परा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here