BJP Candidates List : लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, किसको मिला मौका, किसका कटा टिकट? यहां देखें…

0
19

BJP Lok Sabha Candidates List : लोकसभा चुनावों की तारीख के ऐलान से पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में देशभर के अलग-अलग राज्यों की लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जैसा कि तय नजर आ रहा था; वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा सीटों पर कहा, “आज (शनिवार) हम उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 , अरुणाचल प्रदेश से 2, गोवा से 1, त्रिपुरा से 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे।”

बता दें कि बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस पहली लिस्ट में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में अगर भाजपा के दिग्गज नेताओं की बात करें तो इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी नगर से अमित शाह और लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह (भारत के रक्षा मंत्री) चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार 34 अन्य केंद्रीय मंत्रियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल है।

दिल्ली में बीजेपी ने 4 पूर्व सांसदों का पत्ता काटा!

राजधानी दिल्ली में मजूदा सांसदों में से केवल मनोज तिवारी को दोबारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट मिला है। अन्य चार नई दिल्ली से केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से डा. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है। बता दें कि दिल्ली में कुल मिलाकर 7 लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

गौतम गंभीर के संन्यास के ऐलान के बाद फिलहाल पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट खाली है। जबकि पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। मौजूदा समय में यहां से हंसराज हंस सांसद हैं।

राजधानी से बीजेपी ने किसको दिया टिकट

जहां, चांदनी चौक लोकसभा सीट से प्रवीण खंडेलवाल को भाजपा ने टिकट दिया। वहीं, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत को टिकट मिला। जबकि नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज और उत्तरी पूर्वी से मनोज तिवारी को टिकट दिया गया।

बता दें कि बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी है।रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं। महापौर कमलजीत सहरावत दिल्ली की महापौर रह चुकी हैं। जबकि प्रवीण खंडेलवाल एक व्यापारी नेता हैं।

बीजेपी ने शिवराज सिंह समेत चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ लिस्ट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी जोड़े जोड़े गए हैं। बहुत समय से कयास लग रहे थे कि इ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा टिकट मिल सकता है। बीजेपी ने कयासों को सच कर दिखाया और शिवराज को विदिशा सीट से बतौर उम्मीदवार खड़ा किया है।

इसके अलावा, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को त्रिपुरा पश्चिम से टिकट दिया गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को भी बीजेपी ने लोकसभा का टिकट दिया गया है।

BJP MP Candidates List : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस वार्ता में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here