Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं? यहां जानें व्रत के नियम

0
19

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 8 मार्च को देश भर में मनाया जाएगा। ये त्योहार पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवरात्रि के दिन भक्त भोलेनाथ के लिए व्रत रखते है और पूरी विधि-विधान से उनकी पूजा करते है। महाशिवरात्रि के दिन उपवास करने से भोले बाबा मनचाहा फल प्रदान करते है। माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भोले बाबा शिवलिंग में विराजमान हो जाते है। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर की पूजा का सबसे खास समय होता है। इस दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं, भगवान शिव का प्रिय धतूरे का फूल और बेल पत्र भी चढ़ाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, भोले बाबा का व्रत रखने के कुछ नियम होते हैं और तभी आप भोले बाबा की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं शिवरात्रि पर भोले बाबा के व्रत के नियम।

व्रत के नियम

  • महाशिवरात्रि के दिन अगर आप व्रत रख रहे हैं तो आपको इस बात का खासकर ध्यान रखना होगा कि आपका व्रत पूरी तरह से फलाहार होना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि के दिन आप एक ही समय यानि कि एक बार ही भोजन खा सकते हैं। लेकिन ये नियम प्रेग्नेंट महिला और बीमार व्यक्ति पर लागू नहीं होता है।
  • महाशिवरात्रि के व्रत में आप सिंघाड़े और कुट्टू का आटा , सामा के चावल और आलू का सेवन कर सकते है।
  • महाशिवरात्रि के व्रत में अन्न का सेवन वर्जित है।
  • महाशिवरात्रि के व्रत में लहसुन-प्याज का सेवन वर्जित है।
  • महाशिवरात्रि के दिन एक ही समय आप नमक का सेवन कर सकते है।
  • महाशिवरात्रि के व्रत में मांस और मंदिरा साथ ही तंबाकू का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि व्रत में दिन में सोना नहीं चाहिए बल्कि भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि का व्रत रखने से धन की प्राप्ति होती है साथ ही सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है।
  • महाशिवरात्रि का व्रत रखने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और साथ ही वैवाहिक जीवन भी खुशहाल बनता है।

यह भी पढ़ें:

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के महापर्व पर घर पर लगाएं ये पौधे, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here