LPG Cylinder Blast : कैसे पता करें एक्स्पायर्ड एलपीजी सिलेंडर का? ब्लास्ट से बचा सकती हैं ये टिप्स

0
21

LPG Cylinder Blast Prevention : भारत में कई जगह आए दिनों सिलेन्डर ब्लास्ट होने की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। जिसमें कई बार लोगों की मौत तक हो जाती है। वैसे तो एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कई कारण हो सकते हैं लेकिन कुछ चीजों का ध्यान रखकर और सावधानी बरत कर ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। जैसे सिलेंडर की डिलीवरी लेने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक की जा सकती है। ऐसी ही कुछ टिप्स को फॉलो करके आप भी सिलेंडर ब्लास्ट से बच सकते हैं।

LPG सिलेंडर में ब्लास्ट क्यों और कैसे होता है ब्लास्ट ?

एलपीजी तेजी से आग पकड़ने वाली गैस होती है, ऐसे में हल्की सी भी लीकेज जानलेवा साबित हो सकती है। गैस, चूल्हे या पाइप से लीक होकर सिलेंडर तक पहुंच जाती है और धमाका हो जाता है। सिलेंडर भी खराबी के चलते लीक कर सकते हैं। इसलिए लोगों की सुरक्षा के लिए सिलेंडर और गैस पाइप में एक्स्पायरी डेट लिखी होती है। एक एस्कपायर्ड सिलेंडर इस्तेमाल करने पर ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है।   

कैसे चेक करें एक्सपायरी डेट?

जब भी आपकी चुनी हुई गैस एजेंसी से कोई एलपीजी सिलेन्डर डिलीवरी के जरिए आपके घर पहुंचता है तो उसमें वजन तोलने और गैस लीकेज चेक करने के साथ-साथ उस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक करना भी बहुत जरूर होता है। अधिकतर लोगों को पता नहीं होता कि हर एक LPG सिलेंडर पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है। सिलेंडर के मुंह, जहां  गैस से पाइप लेकर रेगुलेटर के जरिए सिलेंडर को जोड़ा जाता है, उस एरिया के आसपास एक्सपायरी डेट कोड लैंग्वेज में लिखी होती है। उदाहरण के लिए अगर सिलेंडर साल 2024 की किसी महीने (या कहें तिमाही) में एक्सपायर होने वाला हो तो उसमें A-24 , B-24 , C-24  या फिर D-23 लिखा होता है। यहां A का मतलब जनवरी से मार्च क्वार्टर, B अप्रैल से जून, C जुलाई से सितंबर और D अक्टूबर से दिसंबर क्वार्टर की एक्सपायरी को दर्शाता है, जबकि 24  यहां एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी के वर्ष को बताता है।

घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय इन चीजों पर करें फोकस

  • ऊपर बाटाए गए तरीके से एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को डिलीवरी के दौरान चेक करना चाहिए।
  • डिलीवरी के समय सिलेंडर पर लगी सील को हमेशा चेक करें, अगर वो सील टूटी या निकली हुई हो तो इसकी शिकायत आप गैस एजेंसी या फिर अपने डिस्ट्रीब्यूटर को कर सकते हैं।  
  • अपने रेजिस्टर्ड गैंस एजेंसी से ही LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लें
  • LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने के बाद रेगुलेटर को बंद करना ना भूलें।

सिलेंडर के साथ-साथ गैस पाइप की एक्स्पायरी का भी ध्यान रखें, और समय-समय पर उसे भी बदलते रहें। आमतौर पर सिलेंडर गैस पाइप की एक्सपायरी की सीमा 18-24 महीने की होती है। अगर आपको लगता है कि आपके गैस पाइप में खराबी है तो उसे तुरंत बदलें।

इन सभी टिप्स को अपनाकर आप बड़े धामाके को न्योता देने से बच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here