Horoscope and Panchang: कर्क राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा करने से मिलेगा लाभ

0
313
Horoscope 2023 top hindi update
Horoscope 2023

Horoscope: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज 23 फरवरी 2022 बुधवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी की तिथि है। जोकि सायं 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी की तिथि प्रारंभ होगी। सूर्य, कुंभ और चन्द्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे। आज सूर्योदय 6:58 बजे सुबह और सूर्यास्त 6:22 सांयकाल में होगा।

राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। आज का दिन बुधवार है, ऐसे में सौहार्द, कृपा और वैभव के लिए श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना करें। विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही ऊं गं गणपताय: नम: का स्‍मरण आपको काफी लाभ देगा।कर्क राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा करने से मिलेगा लाभ

Panchnag 23 feb 2
Panchang

Horoscope: राशिफल जानिये अपना राशिफल

मेष: आज सूर्य के तुला में प्रवेश होने से इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। घर में बड़ों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।मन में नकारात्‍मक विचार हावी न होने दें।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में अचानक काम को लेकर तनाव हो सकता है। अवसरों को पहचानें और उन्हें भुनाने का प्रयास करें। निर्माण कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें। अपने से बड़ों का सम्‍मान करें।
मिथुन: आज लोग आपसे द्वेष भाव रख सकते है। आपको उच्च पद और नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी।
कर्क: क्रोध को अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दें। सरकारी कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। नजदीकी व्यक्तियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई और परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। कर्क राशि वाले गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

lord ganesh
Lord Ganesh ji


सिंह: कारोबार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी अनदेखी हो सकती है। एलर्जी और खांसी-जुकाम से पीडि़त रह सकते हैं। सोच-विचारकर ही बोलें।

तुला: पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है। आपका व्यवहार लोगों के लिये मधुर रहेगा। मित्र के साथ डिनर पर जा सकते हैं।
वृश्चिक: खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं। आपको किसी परेशानी से छुटकारा मिलने वाली है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे। नया कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।
धनु: आपको घर-परिवार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर मे बहसबाजी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ रखें। आखों में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है।
मकर: मित्रों की मदद से व्‍यापार में बड़ा लाभ होगा। कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। निर्यात सम्बन्धी कार्यों में बड़ी डील हो सकती है। बच्चों को अनुशासन के दायरे में रहना सिखाएं।
कुंभ:आज का दिन व्यापार के लिये अनुकूल है। सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन व शाबाशी मिल सकती है। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। खर्चों को लेकर सावधान रहें।
मीन: आज आपको अपने व्‍यवहार में सुधार लाना होगा। विदेश यात्रा की रुकावटें दूर होंगी। महिलाओं को अपने सहकर्मियों से सावधान रहना चाहिये। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। आशा से अधिक धन लाभ होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here