Sushant Singh Rajput Case में आया नया अपडेट, रिया चक्रवर्ती को मुंबई की विशेष अदालत से बड़ी राहत

0
17

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार साल पूरे हो चुके हैं और अभी तक भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। साल 2020, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था और इस घटना ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। एक्टर के निधन के बाद उनके परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद लंबी जाच पड़ताल चली और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार किया गया, पर बाद में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को 28 दिनों के बाद जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया और उनकी विदेशी यात्रा पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मुंबई की विशेष अदालत ने एक बड़ी राहत दी है। मुंबई की विशेष अदालत से उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति मिल गयी है।

जानकारी के अनुसार, विशेष अदालत के न्यायाधीश केपी क्षीरसागर द्वारा याचिका स्वीकार कर ली गई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने परिवार के साथ होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा यानि कि श्रीलंका जाने की अनुमति दी गई है। साथ ही उनके भाई और मामले में सह अभियुक्त शौविक चक्रवर्ती को भी अनुमति दे दी गई है।

आपको बता दें कि जब पूरा देश कोरोना वायरस की मार को झेल रहा था तभी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। एक्टर को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में पंखे से लटका हुआ पाया गया था।

यह भी पढ़ें:

बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दी गुड न्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here