बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दी गुड न्यूज

0
30

बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने अपने फैंस को गुडन्यूज सुना दी है। दीपिका पादुकोण ने आज (29 फरवरी 2024) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। दीपिका के इस पोस्ट पर चंद मिनटों में ही लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। इसी पोस्ट को रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ये भी बताया कि उनका बेबी कब आने वाला है साझा किए गए पोस्ट के मुताबिक दोनों सितंबर में पेरेंट्स बनेंगे। फिलहाल दोनों पेरेंटहुड की तैयारी कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को ‘दीपवीर’ के नाम से जाना जाता है।

आपको बता दें हाल में ही दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं और लूज ड्रेस में फैंस को दीपिका का बेबी बंप दिख गया था जिसके बाद से ही लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वो मां बनने वाली हैं। अब उन्होंने इस बात को पूरी तरह से कंफर्म भी कर दिया है। दीपिका पादुकोण की बात करें तो बीते साल दीपिका पादुकण ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ही हिट फिल्मों में नजर आई थीं। इस साल दीपिका फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं। अब जल्द ही वह ‘कल्कि 2898AD’ और ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:

क्या Kartik Aaryan बनने जा रहे हैं दूल्हा? एक्टर की इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here