शौक-शौक में 9 लड़कियों से शख्स ने कर ली शादी, अब घर चलाना हो रहा मुश्किल

उर्सो का कहना है कि वो अपनी 8 पत्नियों के साथ बहुत खुश हैं। मगर 8 पत्नियों को डील करना मुश्किल हो जाता है। 8 औरतों के रखरखाव में उन्हें काफी अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

0
325
Zara Hatke: शौक-शौक में 9 लड़कियों से शख्स ने कर ली शादी, अब घर चलाना हो रहा मुश्किल
Zara Hatke: शौक-शौक में 9 लड़कियों से शख्स ने कर ली शादी, अब घर चलाना हो रहा मुश्किल

Zara Hatke News: लड़का हो या लड़की सभी का सपना होता है कि उनकी शादी धूमधाम से हो। उनके पसंद की लड़की या लड़का उन्हें मिले और उनकी शादी हो, लेकिन क्या हो अगर किसी को एक इंसान से नहीं बल्कि कई लोगों से प्यार हो जाए और वो उनसे शादी भी कर ले? यह बात पढ़ने में ही काफी अजीब लगती है ना, मगर इसे सच कर दिखाया है ब्राजील के एक मॉडल ने।

Zara Hatke News: शौक-शौक में 9 लड़कियों से शख्स ने कर ली शादी, अब घर चलाना हो रहा मुश्किल
Zara Hatke News

ब्राजील के मॉडल आर्थर ओ उर्सो ने पिछले साल 9 लड़कियों से शादी रचा ली। इस खबर के सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए। इन 9 पत्नियों में से बाद में एक ने मॉडल को छोड़ दिया। अब वो 8 पत्नियों के साथ रह रहे हैं, लेकिन उनकी लाइफ अब उतनी आसान नहीं रही, जितनी पहले थी। उन्होंने खुद अपनी शादी को लेकर कई दिक्कतें बताई।

Zara Hatke News: क्यों की 9 लड़कियों से शादी?

आर्थर ओ उर्सो एक जाने-माने मॉडल हैं। जो अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनकी शादी की खबर आने के बाद मीडिया ने उसने सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया था। शादी के कुछ दिन बाद मीडिया को दिए इंटरव्यू में उर्सो ने कहा था कि वह सिंगल मैरिज के सपोर्ट में नहीं हैं, यही वजह है कि उन्होंने 9 लड़कियों से शादी की।

Zara Hatke News: शौक-शौक में 9 लड़कियों से शख्स ने कर ली शादी, अब घर चलाना हो रहा मुश्किल
Zara Hatke News

उन्होंने बताया कि वह फ्री लव लाइफ को सेलिब्रेट करना चाहते थे। बता दें कि ब्राजील में बहुविवाह गैर कानूनी है, ऐसे में उनकी ये शादियां कानूनी तौर पर अवैध हैं, लेकिन शादी के कुछ साल तक उन्होंने अच्छे से जिंदगी जी, लेकिन अब आर्थर के सामने कई समस्याएं आ रही हैं।

हालांकि, उन्होंने इन परेशानियों के साथ ज्यादा बीवी होने के फायदे भी गिनवाए। उनका कहना है कि ज्यादा पार्टनर होने से सबसे अधिक फायदा सेक्स की आजादी है। वो कहते हैं कि वो वीकेंड पर काफी मस्ती करते हैं। उनका कहना है कि जो लोग मेरे ज्यादा पत्नी रखने का विरोध करते हैं वो खुद बहुविवाह करने की इच्छा रखते होंगे।

Zara Hatke News: शादी के बाद क्या आ रही दिक्कतें

उर्सो का कहना है कि वो अपनी 8 पत्नियों के साथ बहुत खुश हैं। मगर 8 पत्नियों को डील करना मुश्किल हो जाता है। 8 औरतों के रखरखाव में उन्हें काफी अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इन खर्चों को वो मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि वो कभी-कभी चाहकर भी उनके साथ रह नहीं पाते।

दरअसल, उन्होंने सभी पत्नियों के साथ एक सेक्स रोस्टर तैयार कर रखा है, ताकि सभी को बराबर टाइम मिले। उर्सो कहते हैं कि कई बार किसी दूसरी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ रोस्टर के कारण उन्हें किसी और के साथ रहना पड़ता है।

Zara Hatke News: शौक-शौक में 9 लड़कियों से शख्स ने कर ली शादी, अब घर चलाना हो रहा मुश्किल
Zara Hatke News

Zara Hatke News: क्या कहती है शख्स की असली पत्नी

ब्राजील के मॉडल उर्सो की ऑफिशियल पत्नी का नाम लुआना कजाकी है। वह भी एक मॉडल है। लुआना को अपने पति की 8 पत्नियां होने से कोई एतराज नहीं है। हालांकि उन्हें कभी-कभी बहुत बुरा लगता है जब उन्हें अपने पति के साथ ज्यादा समय नहीं मिल पाता। इन सबके बाद भी लुआना उर्सो के साथ रहना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here