UP News: जबरन दोस्‍ती और धर्मांतरण का बना रहा था दबाव, युवती के इंकार पर छत से दिया धक्‍का, आरोपी फरार

UP News: आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्‍मी युवती को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लड़की लड़के के घर छेड़खानी की शिकायत करने गई थी।

0
113
UP News: Girl Murder news
UP News:

UP News: राजधानी दिल्‍ली में श्रद्धा मर्डर केस की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि एक और दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। जहां एक लड़के ने एक लड़की पर जबरन दोस्‍ती और धर्मांतरण करने का दबाव डाला। हद तो तब हो गई जब उसके द्वारा मना करने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्‍मी युवती को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लड़की लड़के के घर छेड़खानी की शिकायत करने गई थी। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस पूरे मामले में लखनऊ के ज्‍वाइंट पुलिस कमिश्‍नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया का कहना है कि पुलिस ने धर्मांतरण सहित गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सूफियान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

girl Murder 3 new
UP News.

UP News: सूफियान पीड़िता से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था

UP News: डूडा कालोनी में पीड़िता रहती थी पड़ोस में सूफियान रहता है। पिछले डेढ़ साल से सूफियान पीड़िता से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था। घटना से पहले सूफियान ने मृतक को एक मोबाइल फोन दिया था। जिसे लेकर दोनो के परिजनों के बीच कल विवाद हुआ था। इस दौरान सूफियान मृतका को लेकर चौथे माले पर गया था। बाद में लड़की खून से लथपथ हालत में नीचे मिली। जिसे ट्रामा भेजा गया था। सूफियान ट्रामा गया था।

UP News: लड़के के घर पर शिकायत करने गई थी पीड़िता

UP News: मामला लखनऊ के दुबग्गा की डूडा कॉलोनी का है। जहां एक लड़की छेड़खानी से तंग आकर लड़के के घर पर शिकायत करने गई थी। पुलिस के अनुसार,दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर लड़की और लड़का भागकर 4 मंजिला छत पर गए। लड़की के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान लड़के ने लड़की को छत से नीचे धक्का दे दिया, नीचे गिरने से लड़की घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक लड़की डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 41 की रहने वाली थी। उसके परिवार में पिता रवि गुप्ता के अलावा मां लक्ष्मी गुप्ता ,बहन काजल गुप्ता और निधि गुप्ता हैं। आरोपी लड़का सूफियाना पड़ोस के ब्लॉक 40 में रहता है।

सूफियान और निधि गुप्ता के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, सूफियान ने कुछ दिन पूर्व निधि गुप्ता को मोबाइल दिया था। इसकी जानकारी होने पर निधि गुप्ता के परिजन सूफियान के घर पर शिकायत करने गए थे, जहां दोनों के परिजनो में झगड़ा होने लगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here