Republic Day 2024: 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस? जानें इसके पीछे की वजह

0
26

Republic Day 2024: देशभर में 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस दिन कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं। करोड़ों लोग टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से इस पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। ऐसे में जब पूरा देश गणतंत्र दिवस के लिए तैयारी कर रहा है तो इस दिन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर गौर करना बहुत जरूरी हो जाता है। क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर 26 जनवरी के दिन ही देश का गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है?

जब 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिली तो देश के पास कोई सक्रिय संविधान नहीं था और इसके बाद 29 अगस्त 1947 को डॉ. बीआर अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। 4 नवंबर 1947 को संविधान का एक औपचारिक मसौदा संविधान सभा में पेश किया गया। इस मसौदे पर चर्चा के लिए अगले दो सालों में संविधान सभा ने कई बैठकें कीं और आखिरकार 24 जनवरी 1950 को वो ऐतिहासिक क्षण आया जब इसे स्वीकार कर लिया गया।

संविधान हुआ था लागू

संविधान की दो प्रतियों पर 308 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इनमें एक कॉपी हिंदी में थी और एक अंग्रेजी में और इसी के साथ भारत को एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित किया। जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में पूरी तरह से स्वतंत्र हुए। इसलिए हर साल हमारे देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

जानते हैं कुछ रोचक तथ्य

1949– संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का संविधान सुपूर्द किया गया और इस दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ।
1950– भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1929– दिसंबर में लाहौर में राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।
26 जनवरी 1930– जब अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं दिया तब कांग्रेस ने उस दिन भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय का ऐलान किया।
1947– देश के आजाद होने तक 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा।
इसके बाद फिर देश आजाद हुआ और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में स्वीकार किया गया।
हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 तक तैयार हो गया था और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और इस दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने इमैनुएल मैक्रॉन पहुंचे भारत, जयपुर में करेंगे रोड शो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here