यमुना नदी के किनारे Chhath Puja की परमिशन न मिलने पर भड़के Manoj Tiwari, कहा – हिंदू विरोधी केजरीवाल ने पूर्वांचलियों की आस्था के साथ किया खिलवाड़

0
428
Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

दिल्ली में Chhath Puja के लिए निर्धारित घाटों में यमुना नदी का नाम ना होने पर बीजेपी सांसद Manoj Tiwari ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal पर हमला बोला है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा कि पता नहीं आपको हिंदू त्योहारों को कुचलने की इतनी जल्दी क्यों पड़ी है? मनोज तिवारी ने मुख्‍यमंत्री से छठ पूजा के लिए पूरी तरह से परमिशन देने का अनुरोध किया।

उन्‍होंने Twitter पर लिखा, ”हिंदू विरोधी केजरीवाल.. मैं स्तब्ध हूं ये जानकर कि दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे छठ पर पुनः प्रतिबंध लगाया है। ये पूर्वांचलियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। अरविन्द केजरीवाल की हिंदू विरोधी नीति सामने आ रही है। अनुमति नहीं देनी थी तो देने का नाटक क्यूँ किया। हम पूर्वांचली यमुना किनारे छठ पूजा पर प्रतिबंध को अस्वीकार करते हैं।”

छठ के त्योहार को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने शुक्रवार को बहुत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था। उन्होंने दिल्ली में इस साल छठ की सार्वजनिक पूजा करने की परमिशन दी थी। लेकिन आदेश में यह कहा गया था कि छठ पूजा (Chhath Puja) निर्धारित जगह और घाट पर ही की जाएगी और पूजा यमुना नदी के घाट में नहीं की जा सकती।

पटाखे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा

मनोज तिवारी ने पटाखे को लेकर भी दिल्‍ली सरकार को घेरा, ‘‘उधर supreme कोर्ट भी कह रहा है total ban नही है पटाखों पे, पर दिल्ली सरकार ने पहले से पूरा बैन लगा लोगों को अरेस्ट करवाने के लिए अपने मंत्री की अध्यक्षता में police को निर्देश दिए।”

यमुना के घाटों पर छठ पूजा पर रोक लगाना श्रद्धालुओं का अपमान :

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी इस आदेश को वापस लेने की बात कही। उन्‍होंने ट्वीट किया, ”यमुना के घाटों पर छठ पूजा पर रोक लगाने का आर्डर खराब नीयत के साथ और छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं का अपमान हैं। छठ पूजा से कभी भी नदियों में प्रदूषण नहीं होता। ये खराब आर्डर वापस लेना चाहिए।”

यह भी पढ़ें : Chhath Puja की मिली अनुमति, पूर्वांचलियों के लिए मनोज तिवारी ने चलाया था अभियान

Chhath Puja: अरविंद केजरीवाल सरकार का U-Turn,LG को पत्र लिखकर छठ पूजा समारोह के लिए मांगी अनुमति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here