Chhattisgarh सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर भागवत कार्यक्रम में हुए शामिल, बजरंग दल, VHP और BJP ने किया विरोध

0
375
Kawardha MLA Mohmmad Akbar
Kawardha MLA Mohmmad Akbar

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री और कवर्धा सीट से विधायक मोहम्मद अकबर आज अपनी विधानसभा में आयोजित एक भागवत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के लोगों ने झंडे बैनर के साथ मोहम्मद अकबर वापस जाओ, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि मंत्री आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधवा महिलाओं के लिए आर्थिक मदद का किया एलान

वहीं, मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज 1,438 विधवा महिलाओं के लिए लगभग 72 लाख रुपए की आर्थिक मदद का एलान किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला के लिए पांच-पांच हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। अकबर ने कवर्धा कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र की 110 महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपए के चेक भी बांटे।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री अकबर कोविड संक्रमण के वक्त से ही कबीरधाम जिले के जरूरतमंद लोगों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। कोविड संक्रमण काल में उन्होने लगभग 50 लाख रुपए से अधिक का सहयोग भी दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार में वन, परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, गांव-गरीब, किसानों, युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से लेकर अंतिम व्यक्ति को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kawardha Violence: अमित जोगी का भूपेश बघेल पर निशाना, कहा, बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम हैं यूपी के नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here