Mumbai में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 8,082 नए मामले, मुंबई की मेयर बोलीं- लॉकडाउन लगाना होगा जरूरी

0
327
Mumbai Mayor Kishori Pednekar
Mumbai Mayor Kishori Pednekar

Mumbai से सटे Bhiwandi के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्र और 2 स्टाफ सदस्य COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बता दें कि मुंबई में आज कोरोना के 8,082 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शहर में महामारी से 2 मौत हुईं और 622 मरीज डिस्चार्ज किए गए। मुंबई में अब कोरोना महामारी के 37,274 सक्रिय मामले हो गए हैं।

Covid
COVID-19

Mumbai में कोरोना के नए Variant Omicron में भी बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है। शाम के करीब साढ़े सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 40 लोग ओमिक्रोन वैरियंट से संक्रमित हुए हैं। 40 मरीजों में से दो बच्चे भी हैं। एक बच्चा 6 साल का है तो वहीं दूसरा सिर्फ 11 महीना का। मिली जानकारी के मुताबिक पहला बच्चा दोहा से आया था। तो वहीं दूसरे बच्चे की ट्रैवेलिंग हिस्ट्री तंजानिया की है। दोनों ही बच्चों में कोराना के लक्षण नहीं हैं।

Mumbai में 1 से 9वीं कक्षा के स्कूल बंद

Mumbai School Closed
Mumbai School Closed

मुबंई में कोरोना और ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसीलिए बच्‍चों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में स्‍कूल बंंद किए गए हैं। बता दें कि मुंबई में 1 से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

कोरोना के खतरे के चलते शहर में लॉकडाउन लगने की संभावना पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के नियमानुसार अगर मुंबई में COVID के मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो लॉकडाउन लगाना जरूरी होगा

यह भी पढ़ें: Bulli Bai App Case में Mumbai Police की कार्रवाई, हिरासत में 21 साल का इंजीनियरिंग छात्र

Bulli Bai App बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, Mumbai में केस दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here