Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni दिखे मस्ती के मूड में, पार्टी में साक्षी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की मस्ती, देखें VIDEO

0
346
DHONI AND SAKSHI
DHONI AND SAKSHI

Team India के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान MS Dhoni इन दिनों मस्ती के मूड में दिख रहें हैं। टी20 विश्वकप में मेंटॉर की भूमिका निभाने के बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ खूब पार्टियां अटैंड कर रहे हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साक्षी और उसकी दोस्त दोनों धोनी के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही है। वीडियों में धोनी सूट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने मास्क लगाकर रखा है। इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही हैं और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में नजर आ रही है। दोनों धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती दिख रही हैं। इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

सीएसके ने इस साल आईपीएल का चौथा खिताब अपने नाम किया। धोनी को चेन्नई की टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। धोनी चेन्नई के लिए प्रमुख खिलाड़ी रहे है। धोनी ने संन्यास के बारे में कहा था कि वो अपने लोगों के सामने इसका एलान करेंगे और वो चेन्नई का मैदान हो सकता है। चेन्नई ने टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सबसे पहले रिटेन किया और इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपये दिए गए हैं। टीम ने इन दोनों के अलावा मोईन अली और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन किया।

2010 में एक-दूसरे के हुए थे धोनी-साक्षी

देहरादून की रहने वाली साक्षी ने चार जुलाई 2010 को धोनी के साथ शादी रचाई थी। उस समय साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं और ट्रेनी के तौर पर कोलकाता के ताज बंगाल होटल में काम कर रही थीं। साक्षी और पूर्व भारतीय कप्तान धोनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और उन दोनों के पिता रांची में एक ही फर्म में काम करते थे। साक्षी और धोनी कोलकाता में लगभग दस साल बाद मिले थे और दो साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षी और धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। एमएस धोनी फरवरी 2015 में पहली बार पिता बने थे और जीवा अभी छह साल की है।

Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni का पंकज त्रिपाठी के साथ वायरल हुआ Photo

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here