IPL 2022: Punjab Kings का सामना Delhi Capitals से, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों में होगी आर-पार की लड़ाई

IPL 2022 का 64वां मुकाबला Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

0
305

IPL 2022 का 64वां मुकाबला Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स यह मुकाबला को जीतकर प्लेऑफ में बने रहने की कोशिश करेगी। आज जो टीम हारेगी वो प्लेऑफ के रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। ऐसे में आज का मुकाबला मजेदार होगा। दोनों के बीच आज कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मुकाबले में 6 में जीत हासिल की है, वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर यह है कि पृथ्वी शॉ टीम के साथ वापस जुड़ गए हैं। पृथ्वी के अनुपस्थिति पर मनदीप सिंह और श्रीकर भरत को मौका दिया गया लेकिन दोनों मौके को भुनाने में नाकाम रहे। अब यह देखना होगा कि पृथ्वी पूरी तरह से फिट है यह नहीं।

IPL 2022

वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक 12 मुकाबले में 6 जीत हासिल की है, वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। रनरेट अच्छा नहीं होने के कारण पंजाब 12 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है। पंजाब को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। पंजाब किंग्स ने पिछले मुकाबले में बैंगलोर का हराया था। इस मुकाबले में भी पंजाब को कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, केएस भारत/ पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्खिया।

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम:

delhi capitals 2

ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बर, डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव , मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भरत और टिम सीफर्ट।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम:

20220403 233733

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताएदे, भानुका राजपक्षे, बेनी हॉवेल।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here