ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड ने 134 रनों पर रोका, इंग्लैंड को मिला 135 रनों का लक्ष्य

0
381

ICC Women’s World Cup 2022 का 15वां मुकाबला भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेला जा रहा है। भारत की कप्तान मिताली राज इस वर्ल्ड कप में फ्लॉफ शो जारी है। मिताली ने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 46 रन ही बना सकी है। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 134 रन ही बना सकी। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 135 रनों की जरूरत है। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।

ICC Women’s World Cup 2022 भारतीय टीम सस्ते में सिमटी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस फैसले को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सही साबित किया। भारत को पहला झटका 18 के स्कोर पर लगा। उसके बाद भारतीय टीम संभल नहीं पाई और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। यास्तिका भाटिका 8 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद मिताली राज 1 रन बनाकर चलते बनी। वहीं दीप्ति शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। भारत की स्थिति खराब होती ही चली गई। 28 रन पर 3 विकेट खोने के बाद स्मृति मंधाना के साथ हरमनप्रीत ने कुछ रन जोड़ने की कोशिश की। लेकिन हरमन अपने 14 रन के निजी स्कोर पर चलते बनी।

ICC Women's World Cup 2022

61 पर चौथा विकेट खोने के बाद पांचवा झटका भी इसी स्कोर पर लगा। स्नेह राणा बिना कोई रन बनाए चलती बनी। एक छोर से तब तक स्मृति मंधाना टिकी हुई थी। लेकिन 71 के स्कोर पर वो भी अपना विकेट गंवा बैठी। मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उसके बाद ऋचा घोष और झूलन गोस्वामी ने मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। 123 पर ऋचा घोष के आउट होने के बाद पूरी टीम 134 रनों पर ही सिमट गई। ऋचा ने 33 और झूलन गोस्वामी ने 20 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए डीन ने 4 और आन्या श्रबसोल ने 2 विकेट लिए।

संबंधित खबरें

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथी जीत हासिल की, वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त

ICC Women’s World Cup 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 20 साल बाद हराकर रचा इतिहास, अफ्रीका ने लगातार तीसरे मुकाबले में हासिल की जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here