Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ेगी तपिश, तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

दिल्‍ली-एनसीआर में गर्मी का असर अब बड़ी ही तेजी के साथ दिखने लगा है।मौसम (Weather)अब बड़ी ही तेजी से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम अब और गर्म होने की तरफ है।

0
323
Weather Update
Weather Update

दिल्‍ली-एनसीआर में गर्मी का असर अब बड़ी ही तेजी के साथ दिखने लगा है।मौसम (Weather)अब बड़ी ही तेजी से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम अब और गर्म होने की तरफ है। राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दो से तीन दिनों में तपिश और बढ़ने की उम्‍मीद है। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, ऐसे में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्‍मीद है। वहीं दूसरी तरफ भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के चलते सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का सिलसिला जारी है। वहीं कोंकण, गोवा और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चल रही है। शनिवार तक अधिकतम 36 जबकि न्यूनतम 18 डिग्री पहुंच जाने का पूर्वानुमान है।

mumbai 16

Weather Update: देश के उत्‍तरी भागों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देश के उत्‍तरी भागों में तेज हवाएं चलने की उम्‍मीद है। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों काफी तेज हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति और उससे दक्षिण पाकिस्तान तथा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बनी चक्रवात की स्थिति के कारण हवाएं तेज होने की संभावना बनी हुई है।

pic 16

मुंबई में हीट वेव को लेकर Yellow और Orange Alert जारी
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तापमान के तेजी से बढ़ने के साथ ही हीट वेव चलने की संभावना जताई है।मुंबई सहित ठाणे, रायगढ़, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में हीट वेव यानी लू के असर को लेकर मौसम विभाग ने 15 मार्च को Yellow और 16 मार्च को Orange अलर्ट जारी किया है। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए दोनों दिनों में येलो अलर्ट रहेगा।

बिहार में कई जिलों का पारा पहुंचा 33 डिग्री के पार

बिहार में गर्मी के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। यहां के कई जिलों पटना, बक्सर, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण आदि में पारा 33 डिग्री सेल्सियस को पार गया है।अभी तापमान इसके और बढ़ने की उम्‍मीद है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी गर्मी बढ़ने के आसार नजर आने लगे हैं। तेज धूप की वजह से दिन में तापमान चढ़ता है तो वहीं रात में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह तक मौसम में और गर्मी बढ़ेगी। इसके साथ ही करीब तीन डिग्री से अधिक पारा चढ़ने का अनुमान बताया गया है। इस बार मौसम की वजह से होली के त्योहार में कोई बाधा नहीं आएगी। क्योंकि अगले दस दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

शहर और तापमान
शहर तापमान
दिल्‍ली 23 डिग्री
मुंबई 30 डिग्री
कोलकाता 30 डिग्री
चेन्‍नई 27 डिग्री
अहमदाबाद 27 डिग्री
उत्‍तराखंड 19 डिग्री
उत्‍तर प्रदेश 24 डिग्री

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here