Weather Update: गर्मी और लू ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 44 डिग्री पार

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर भीषण गर्मी की चपेट में है।सोमवार इस साल का ही नहीं बल्कि पिछले पांच सालों का सबसे गर्म दिन रहा।

0
144
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में ही गर्मी और लू ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।सोमवार इस साल का ही नहीं बल्कि पिछले पांच सालों का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।इस माह में लगातार पांच दिन लू के थपेड़ों ने परेशान किया। वर्ष 2011 से लेकर अभी तक केवल 2017 में ही ऐसा हुआ जब लगातार छह दिन लू चली। इस हिसाब से लू ने भी पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

राजधानी दिल्‍ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल 1941 को महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह भी 72 साल में पहली बार है कि दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

pehlad pur 1
Weather Update

Weather Update: मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को बादल छाए रहने की आशंका है। ऐसे में तापमान और लू के थपेड़ों में कुछ राहत मिल सकती है।मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्‍ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जबकि बुधवार और गुरुवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्‍मीद है।दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। रिज एरिया और स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के इलाके में गर्मी सबसे अधिक रही। इन दोनों इलाके में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है।

garami %40DU
Summer Season

पूरे उत्‍तर भारत में गर्मी का कहर
बढ़ते तापमान और लू से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी के चलते मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई जगहों पर हीटवेव कंडीशन और बहुत से इलाकों में सीवियर हीटवेव कंडीशन की भविष्यवाणी की गई है। दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्‍तराखंड में हो सकती है बारिश
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में उत्‍तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी है।इसके कारण यहां के तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यहां जानें अपने शहर का अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली42.622.5
नोएडा4030
गुरुग्राम4130
फरीदाबाद3142
मुंबई 3428
कोलकाता3530
चेन्‍नई3530
लखनऊ4130
बेंगलुरु3325

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here