Weather Update: दिल्ली समेत देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। राजधानी दिल्‍ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

0
210
Weather Update
Weather Update

Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। राजधानी दिल्‍ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह शहर में हीटवेव की संभावना नहीं है, लेकिन अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

Weather Update: मानसून के लिए करना होगा इंतजार

आईएमडी के अनुसार, शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 41 और 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। गुरुवार को राजधानी दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।

Weather Updates
Weather Updates

उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश

देश के उत्‍तरी इलाकों हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उच्‍च हिमालयी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने यहां आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में नमी आने के साथ ही गर्मी से भी निजात मिलेगी।

Weather Update
Weather Update

जलवायु परिवर्तन का असर

मौसम पर भी अब साफतौर पर जलवायु परिवर्तन का असर नजर आ रहा है। इसी का नतीजा है कि इस बार मई महीने का पहला पखवाड़ा सूखा रहा तो दूसरे में आंधी और बारिश दोनों का दौर चला।औसत तापमान में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक मई का औसत अधिकतम तापमान है 39.5 डिग्री सेल्सियस जबकि इस बार 0.6 डिग्री ज्यादा 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते माह में 13 दिन ऐसे रहे जब यह तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस है। इस बार यह 0.2 डिग्री ज्यादा यानी 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें:

Weather Update: Delhi- NCR में छाए रहेंगे बादल, मानसून के लिए करना होगा अभी और इंतजार

शरीर में मौजूद ये 4 Hormone हमें रखते हैं हेल्‍दी और हैप्‍पी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here