Weather Update: Delhi- NCR में छाए रहेंगे बादल, मानसून के लिए करना होगा अभी और इंतजार

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहेंगे, दिन में बूंदाबांदी की संभावना है।

0
152
Environment News
Environment News

Weather Update:बेशक केरल में मानूसन ने दस्‍तक दे दी है, लेकिन दिल्‍ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। लोगों को अभी 2-3 सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि तेज धूप और प्री-मानसून की बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन अब गर्मी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहेंगे, दिन में बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि एक सप्ताह तक लू चलने के आसार बिल्कुल नहीं हैं।राजधानी दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Weather Upadate
Weather Update

Weather Update: Climate Change का दिखा असर

मौसम पर भी अब साफतौर पर जलवायु परिवर्तन का असर नजर आ रहा है। इसी का नतीजा है कि इस बार मई महीने का पहला पखवाड़ा सूखा रहा तो दूसरे में आंधी और बारिश दोनों का दौर चला।औसत तापमान में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक मई का औसत अधिकतम तापमान है 39.5 डिग्री सेल्सियस जबकि इस बार 0.6 डिग्री ज्यादा 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते माह में 13 दिन ऐसे रहे जब यह तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस है। इस बार यह 0.2 डिग्री ज्यादा यानी 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Weather Update: उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश

Weather Update
Weather Update

देश के उत्‍तरी इलाकों हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उच्‍च हिमालयी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने यहां आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में नमी आने के साथ ही गर्मी से भी निजात मिलेगी। वहीं देहरादून, हल्‍द्वानी और उधम सिंह नगर में धूल भरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश के चलते तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

यहां जानें अपने शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4029
नोएडा40  28
फरीदाबाद41  29
मुंबई30   29  
कोलकाता35  28  
चेन्‍नई37    29
लखनऊ4130

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here