Bhagwant Mann Oath Ceremony: पंजाब के 18वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे भगवंत मान, जानिए कैसी है ताजपोशी की तैयारी

0
504
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगत सिंह के गांव खटकर कलां में पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान की ताजपोशी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोगों से ‘बसंती’ पगड़ी और दुपट्टे में आने का आग्रह किया है। वहीं नवांशहर जिले के गांव में भगत सिंह स्मारक के पास 40 एकड़ भूमि पर पीले पर्दे और 50,000 कुर्सियों के साथ ‘पंडाल’ बनाया गया है। सरकारी अधिकारी के अनुसार, कम से कम चार लाख लोग कुर्सियों और जमीन पर बैठ सकते हैं।

Bhagwant Mann Oath Ceremony: 117 में से 92 सीटों पर AAP की जीत

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस और शिअद-बसपा गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भगवंत मान बुधवार यानि आज पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बताते चलें कि मान को नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मान के नेतृत्व में, AAP ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर कांग्रेस और शिअद-बसपा गठबंधन को पछाड़ दिया।

Bhagwant Mann,Punjab Election 2022
Bhagwant Mann Oath Ceremony

Bhagwant Mann Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में इन दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्यौता भेजा गया है। समारोह में कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों के भी पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here