36th National Games: गुजरात सीएम ने लॉन्च किया नेशनल गेम्स का Logo, 27 सितंबर से शुरू होगा आयोजन

36th National Games: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए एक लोगो (LOGO) का अनावरण किया है।

0
368
36th National Games: गुजरात सीएम ने लॉन्च नेशनल गेम्स का Logo, 27 सितंबर से शुरू होगा आयोजन
36th National Games: गुजरात सीएम ने लॉन्च नेशनल गेम्स का Logo, 27 सितंबर से शुरू होगा आयोजन

36th National Games: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए एक लोगो (LOGO) का अनावरण किया है। अनावरण के समय सीएम पटेल के साथ कई और बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। अनावरण करने के साथ ही सीएम पटेल की मौजूदगी में भारतीय ओलंपिक संघ, गुजरात ओलंपिक संघ और गुजरात सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।

FYP0ToXVUAAnayW?format=jpg&name=large
36th National Games Logo Launch

इस साल 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मेजबानी गुजरात कर रहा है। इस साल कुल 36 खेल खेले जाएंगे। आज लॉन्च किए गए राष्ट्रीय खेल 2022 के लोगो (LOGO) में सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और गिर के शेर भी देखा जा रहा है।

FYP0SbgUUAAZFjO?format=jpg&name=large
36th National Games Logo Launch

36th National Games: 27 सितंबर से शुरू होगा आयोजन

36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के छह शहरों में किया जा रहा है, इसमें गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर शामिल हैं। आपको बता दें कि, इस साल राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2022 तक किया जाएगा।

FYP0SbgUUAAZFjO?format=jpg&name=large
36th National Games Logo Launch

पहली बार योगासन और मलखंब शामिल

खेलो इंडिया युवा खेलो में सफल डेब्यू के बाद पहली बार योगासन और मलखंब को पहली बार शामिल किया जाएगा। आपको बता दें, मई में पंचकूला में पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलो में इन दोनों पारंपरिक भारतीय खेलों को शामिल किया गया था।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान 36 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन होगा और इसमें कुल 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही, इस बार योगासन और मलखंब को भी शामिल किया गया है।

संबंधित खबरें:

World Athletics Championship में मुरली श्रीशंकर ने किया कमाल, Long Jump फाइनल क्‍वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

Commonwealth Games 2022 में ये दिग्‍गज खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा, 215 सदस्‍यीय भारतीय दल का ऐलान

Shooting World Cup: चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता गोल्ड मेडल, CM शिवराज सिंह ने दी बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here