Commonwealth Games 2022 में ये दिग्‍गज खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा, 215 सदस्‍यीय भारतीय दल का ऐलान

Commonwealth Games 2022: 19 प्रतिस्‍पर्धाओं में भाग लेगी टीम इंडियाइन कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में होने वाले 19 मुकाबलों में टीम इंडिया भाग लेगी।राष्ट्रमंडल खेल गांव आधिकारिक रूप से 23 जुलाई को दल के लिए खुलेगा।

0
260
Commonwealth Games 2022
Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games 2022: इंतजार खत्‍म होने को है, बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए दिग्‍गज भारतीय खिलाडि़यों के नामों की घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को कर दी।इसके लिए 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा कर दी गई है। इस दल में 215 खिलाड़ियों (108 पुरुष और 107 महिला) के अलावा 107 अधिकारी शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इस बार 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा।

इन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी 5 अलग-अलग गांवों में रहेंगे। जहां महिला क्रिकेट टीम को बर्मिंघम सिटी सेंटर में एक अलग सुविधा केंद्र में रखा जाएगा। भारत बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, नेटबॉल और रग्बी सेवन्स में प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा।भारत गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।लिहाजा अब की बार दिलचस्‍प प्रतिस्‍पर्धा और कड़े मुकाबले के बीच भारत को सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करके दिखाना है।

इस मौके पर आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि हम अपना सबसे मजबूत दल राष्ट्रमंडल खेलों में भेज रहे हैं।हम निशानेबाजी में काफी मजबूत रहे हैं, लेकिन वह इस बार ये इन खेलों का हिस्सा नहीं है। बावजूद इसके हम पिछले सत्र के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हैं।

CWG 2022 2
Commonwealth Games 2022.

Commonwealth Games 2022: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इन कॉमनवेल्‍थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, पीवी.सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया हैं।ये देश के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी हैं।इनके अलावा मनिका बत्रा, विनेश फोगाट के साथ हिमा दास और अमित पंघाल के उम्‍दा प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकीं रहेंगीं।

Commonwealth Games 2022: 19 प्रतिस्‍पर्धाओं में भाग लेगी टीम इंडिया

इन कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में होने वाले 19 मुकाबलों में टीम इंडिया भाग लेगी।राष्ट्रमंडल खेल गांव आधिकारिक रूप से 23 जुलाई को दल के लिए खुलेगा।इसमें एथलेटिक्‍स, मुक्‍केबाजी, भाला फेंक, भारोत्‍तोलन, बैडमिंटन, हॉकी के अलावा पहली बार महिला क्रिकेट भी होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here