Shaniwar Ke Totke: शनिवार की शाम को करें ये चमत्कारी टोटके, बदल जायेगी किस्मत…

0
121

Shaniwar Ke Totke: शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। अगर शनि देव नाराज हो जाते है तो राजा को रंक बना देते हैं और खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष में शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। शनिवार के दिन किए गए कुछ टोटकों और उपायों से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और उनकी अच्छी कृपा प्राप्त होती है।

Shaniwar Ke Totke: ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर (गुस्से वाला ) ग्रह कहा जाता है। शास्त्रों में शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। शनिवार के दिन किए गए कुछ टोटकों से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं…

rsz shani dev
Shaniwar Ke Totke

Shaniwar Ke Totke: शनिवार के टोटके

शनिवार रात को अनार की कलम से रक्त चन्दन से किसी भोजपत्र पर ‘ॐ ह्वीं’ मंत्र को लिखें और इसकी नित्य पूजा करें। इससे अपार विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

शनिवार को किसी काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना खिलाएं। इससे शनि ग्रह की क्रूर दृष्टि दूर होती है और सारे बिगड़े काम बनते हैं।
शनिवार को चीटियों को आटा या मछलियों को दाना खिलाने से नौकरी में तरक्की मिलती है।

शनिवार के दिन शनि ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे साबुत उड़द, लोहा, तेल, तिल के बीज, काले कपड़े का दान करना चाहिए। इससे शनि का दुष्प्रभाव कम होता है।

rsz shani dev 2
Shaniwar Ke Totke

काले घोड़े की नाल की कील से बनी अंगूठी को अपनी मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय धारण करें। यह उपाय शनि के प्रकोप से बचाता है।

शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। इसके बाद उसकी सात बार परिक्रमा करें।

सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष पर दीपक प्रज्ज्वलित करें। इससे आपको शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।

आज के दिन काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए।

शनिवार के दिन शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस दिन नमक, लकड़ी, रबर, लोहा, काले कपड़े, काली उड़द, चक्की, स्याही, झाड़ू, कैंची जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि APN NEWS किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here