Guru Gochar 2024 : साल 2024 शुरू होते ही पलटी मारेगी इन लोगों की किस्‍मत, गुरु देंगे सुख-सौभाग्‍य, दौलत। देंखे कहीं आपकी राशि तो नहीं…

0
105

Guru Gochar 2024 : देवगुरु बृहस्पति साल 2024 में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्‍योतिष के अनुसार सुख-सौभाग्‍य के दाता गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। और इन राशियों की किस्‍मत बदलने वाली है।

Guru Gochar 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व होता है लेकिन कुछ ग्रह ऐसे भी होते हैं जिसका शुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर काफी लंबे समय तक चलता है। सभी 9 ग्रहों में शनि, राहु और गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। आज हम गुरु ग्रह के साल 2024 में पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सुख, समृद्धि, ज्ञान, वैभव और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। जब-जब गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन या फिर चाल में बदलाव होता है इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर विशेष रूप से पड़ता है। गुरु ग्रह दिसंबर यानी साल 2023 के आखिरी महीने में सीधी चाल से चलने वाले हैं। जिसका प्रभाव आने वाले नए साल 2024 में दिखाए देगा। आइए जानते हैं साल 2024 में गुरु किन राशि वालों की किस्‍मत चमकाने वाले हैं।

गुरु देंगे इन राशि वालों को लाभ :

मेष राशि :

साल के अंत में गुरु ग्रह का मार्गी होना ( मार्गी का अर्थ है ग्रह का सीधा चलना) मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि साल के शुरू होते ही देखने को मिलने लगेगी। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साल 2024 में आपका करियर ऊचांईयों में रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से सभी तरह के कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। विदेश की यात्रा के योग साल 2024 में बन रहे हैं।

कर्क राशि:

कर्क राशि वाले लोगों को गुरु का राशि परिवर्तन पुरानी समस्‍याओं से राहत देगा। अब तक जो बाधाएं आ रही थीं, वो दूर होंगी। नौकरी में तरक्‍की मिलेगी, आय बढ़ेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे । नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है साथ ही कोई बड़ी डील पक्‍की हो सकती है।

सिंह राशि:

सिंह राशि वाले लोगों के लिए गुरु गोचर (गोचर का अर्थ है एक राशि से दूसरी राशि में जाना) साल 2024 में बड़ा लाभ देंगे। आप कोई महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकते है जो आपको बड़ा लाभ दे सकता है । बड़ी पदवी के हकदार बन सकते है। साथ ही करियर में ऊंची छलांग भी लगा सकते है। सेहत में सुधार आएगा, वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेंगी ।

धनु राशि :

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्तपति देव हैं। ऐसे में आपको साल के शुरूआती महीनों में कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से संबंधित किसी भी तरह का शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। करियर में अच्छा मुकाम मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होने से आपका रुतबा पहले के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलेगा।

मीन राशि :

गुरु ग्रह का साल 2024 के शुरुआती महीने में मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। मीन राशि के लोगों के लिए साल 2024 बहुत ही शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं। ऐसे में गुरु का विशेष आशीर्वाद आपको मिलेगा। करियर-कारोबार के लिहाज से साल 2024 बहुत ही बेहतरीन साल साबित होने जा रहा है। आपको हर तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नही करता है। )

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here