Monthly Horoscope November 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवंबर का महीना

0
95
November Horoscope 2023
Monthly Horoscope November 2023:

नवंबर के महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रह राशि परिवर्तन का प्रभाव राशिच्रक की सभी राशियों पर भी पड़ेगा। नवंबर मास में कुछ राशियां को भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवंबर का महीना।

मेष मासिक राशिफल

-यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझ सकते हैं, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
-आप पर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। इसलिए सावधान और सतर्क रहें।
-इस महीने किसी बड़ी यात्रा पर आप जा सकते हैं।
-काम के सिलसिले में आपका पत्नी और बच्चों से कुछ विवाद हो सकता है।
-इस महीने आपको कोई बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में लाभ दिखाई पड़ेगा।

वृषभ मासिक राशिफल

-इस सप्ताह की शुरुआत में आप अत्यधिक भाग दौड़ के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।-परिवार में पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग की जा सकती है।
-परिवार के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं।
-आप किसी बड़े विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिस कारण मानसिक तौर से आप मजबूत होंगे।
-अपनी सुख सुविधाओं के लिए नया वाहन नया भवन आदि खरीदने के लिए बड़ा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

मिथुन मासिक राशिफल

-यह महीना आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। इस महीने में आपको कोई सुखद समाचार मिलने वाला है, जिससे आप और आपका परिवार प्रसन्न रहेगा।

-इस महीने आपके परिवार में किसी की जॉब लगने से आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा।

-इस महीने आप पूरा टाइम बच्चों और पत्नी के साथ बिता पाएंगे।
-प्रॉपर्टी आदि के खरीदने में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं ।

इस महीने ससुराल पक्ष से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे रुके हुए कार्यों में लाभ होगा।

कर्क मासिक राशिफल

-इस महीने आप काम की तलाश में कुछ परेशान दिखाई पड़ सकते हैं।
-आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए ठीक नहीं रहने वाला है।
-यह महीना आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आप जिस कार्य के लिए सोच रहे हैं, उसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

-परिवार में कोई धार्मिक आयोजन का प्रोग्राम बन सकता है।
-व्यापार के काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

सिंह मासिक राशिफल

-इस महीने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।
-आपके अधिकारी व आपके पार्टनर आपके काम के प्रति लगाव को देखकर आपका सम्मान करेंगे।
-परिवार की दृष्टि से यह महीना कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। पत्नी और माता-पिता के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है।
-इस महीने प्रॉपर्टी में कोई बड़ा इन्वेस्ट करने का विचार बना सकते हैं।
-पत्नी और बच्चों के साथ इस महीने आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या मासिक राशिफल

-इस महीने कन्या राशि वालों के लिए कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।
-आप बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह कार्य इस महीने आपका पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
-साथ ही इस महीने आप अपने कार्य के लिए बाहर की लंबी यात्रा कर सकते हैं।
-पुराने विवाद दूर होंगे और परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा।
-इस महीने आप घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं।
-परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे परिवार का माहौल सुखद दिखाई पड़ेगा। परिवार के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला मासिक राशिफल

-यह महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।
-इस महीने कार्य क्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

-आपको अपनी पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार मिल सकता है।
-पत्नी और बच्चों के लिए इस महीने गिफ्ट, ज्वेलरी या कपड़े खरीद सकते हैं।
-महीने के बीच में कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
-कुछ बातों को लेकर पत्नी के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक मासिक राशिफल

-इस महीने वृश्चिक राशि वालों को कुछ बड़ा करने का अवसर प्राप्त होगा।

-परिवार व मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा।
-इस महीने परिवार के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।
-परिवार में चल रहे आपसी मतभेद का वातावरण खत्म करने में आप सफलता प्राप्त करेंगे।
-पत्नी और बच्चों के लिए आप बैंक में एफडी आदि कर सकते हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा।
-इस महीने आप प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने का प्लान बना सकते हैं।

धनु मासिक राशिफल

-इस महीने धनु राशि वालों को कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी निकटतम व्यक्ति को हमेशा के लिए खो सकते हैं।

-इस महीने आप मानसिक तौर से कुछ परेशान रह सकते हैं।
-वाहन आदि के चलते इस महीने सावधानी बरतें नहीं तो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
-इस महीने सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है।
-इस महीने वाणी पर संयम रखें।

वाद-विवाद से दूर रहें व कोई भी अपना विशेष काम या बात किसी अपरिचित व्यक्ति से शेयर ना करें।

मकर मासिक राशिफल

-इस महीने मकर राशि वालों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
-आपका कोई बड़ा पुराना विवाद खत्म होगा। साथ ही आपको कोई बड़ी प्रॉपर्टी या बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
-इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं।
-आपको अपमानित करने के लिए कोई बड़ा षड्यंत्र रचा जा सकता है।

-इस महीने के बीच में आप परिवार के साथ भरपूर समय बिताएंगे। परिवार के लिए गिफ्ट या कपड़े आदि खरीद सकते हैं।

-वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

कुंभ मासिक राशिफल

-ये महीना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
-आप किसी विशेष कार्य के सहभागी बन सकते हैं।

-आपके व्यवहार के कारण सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा व आपको कोई राजनीतिक व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है।
-इस महीने परिवार में आपके पुराने सारे विवाद खत्म होंगे व परिवार के साथ एक सुखद माहौल का आप एहसास करेंगे।

प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का यदि विचार बना रहे हैं तो यह महीना आपके अनुकूल है।

मीन मासिक राशिफल

-यह महीना मीन राशि वालों के लिए समान रहने वाला है।
-आप अपने कार्य के प्रति समर्पित दिखाई देंगे।
-अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको मनचाही सफलता मिलने में संदेह रहेगा।
-मन अशांत हो सकता है।
-आपको आपका निवास स्थान बदलना पड़ सकता है या बच्चों के स्कूल में परिवर्तन करना भी पड़ सकता है।
इस महीने परिवार में आप किसी विवाद में फंस सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here