लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट बैंक में इस तरह सेंधमारी करेगी समाजवादी पार्टी!

0
28

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। अब 3 दिसंबर को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने गठबंधन से अलग लाइन चुनी थी। कांग्रेस की उपेक्षा से नाराज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

इस बीच अब समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी दफ्तर बनाने के लिए खजुराहो में दो प्लॉट भी खरीदे गए हैं। वजह साफ है कि खजुराहो से मध्य प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी अपना रौब दिखाती नजर आने वाली है। माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने यह फैसला काफी सोच विचार के बाद लिया है।

सपा दफ्तर खोलकर बुंदेलखंड से मध्य प्रदेश में जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। सियासी जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड में कार्यालय खोलकर अखिलेश यादव की पार्टी कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। मध्य प्रदेश में सपा का इंडिया गठबंधन से अलग चुनाव लड़ना कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है। सपा कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी करेगी। कांग्रेस का वोट बंटने से बीजेपी को चुनाव में फायदा मिल सकता है। अब इंडिया गठबंधन पर अखिलेश यादव को मनाने की बड़ी चुनौती आ गई है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here