Anju Pakistan News: प्रेम का बुखार दौड़ाता है बॉर्डर के आर-पार..क्या इतनी आसान है पाकिस्तान से आवाजाही, यहां जानें नियम..

0
92

Anju Pakistan News : कहा जाता है प्रेम की कोई सीमा नहीं होती। इस कहावत को जहां एक ओर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने सच कर दिखाया। वहीं, भारत से पाकिस्तान गई अंजु भी अपने प्रेमी से शादी करने के बाद अब भारत वापस लौट चुकी है। हालांकि, अंजु अब फातिमा बन चुकी है, पाकिस्तान जाकर उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भारत में अपने बच्चों से मिलने आई है। बता दें, अंजु ने करीब 5 महीने पाकिस्तान में बिताए। अंजु के लौटने के साथ ही अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि क्या पाकिस्तान से आवाजाही इतनी आसान है?

आम भारतीयों को पाकिस्तानी वीजा मिलना होता है मुश्किल

भारत के आम नागरिकों के लिए पाकिस्तान का वीजा लेना इतना आसान नहीं है। बता दें, अगर कोई भारतीय किसी भी कारण से पाकिस्तान में जाना चाहता है तो उसे दो तरह से वीजा मिल सकता है। जिसमें पहला पर्यटक यानी टूरिस्ट वीजा और दूसरा बिजनेस वीजा शामिल है। वीजा देने के दौरान व्यक्ति के बैकग्राउंड और पुलिस रिकॉर्ड की चेकिंग होती है। यह सब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जरूरी भी है। जिस व्यक्ति को पाकिस्तान से वीजा लेना होता है उससे आने और जाने का कारण पूछा जाता है, और अच्छी तरह वेरिफिकेशन होने के बाद ही अप्लाई करने वाले व्यक्ति को पाकिस्तान का वीजा मिलता है। पाकिस्तान के वीजा लेने के लिए अन्य देशों जैसी ही प्रक्रिया को फॉलो किया जाता है।

कब तक होती है वीजा की वैलिडिटी

बात अगर पाकिस्तान के पर्यटक वीजा की करें तो उसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। हालांकि इस वीजा से आप सिर्फ वहां घूम सकते हैं। लेकिन, अगर किसी को पाकिस्तान में नौकरी या रिसर्च करनी हो तो उस व्यक्ति को व्यापारिक वीजा लेना पड़ता है। हालांकि बिजनेस वीजा की वैलिडिटी भी सिर्फ तीस दिन तक होती है। जिसकी मदद से आप पाकिस्तान में किसी बिजनेस के सिलसिले में रह सकते हैं और कार्य कर सकते हैं। लेकिन बिजनेस वीजा सभी को नहीं दिया जाता, इसलिए इसे प्राप्त करना मुश्किल माना जाता है।

Anju Pakistan News : क्या अंजू को इस कारण हुई आसानी?

जिन भी लोगों के रिश्तेदार या जानने वाले पाकिस्तान में रहते हैं उनको आम भारतीयों के मुकाबले वीजा मिलने में आसानी होती है। ऐसे में सरहद के दोनों तरफ के इन लोगों को वीजा मिलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती। अगर अंजु का केस देखा जाए तो उसके बच्चे भारत में ही हैं। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे आने-जाने के लिए आसानी से वीजा मिल जाता है।

यह भी पढ़ें:

Seema Haider ने छोड़ दिया सचिन का घर! ससुर और परिवारवालों से भी बना ली दूरी, जानिए पूरा मामला…

Arnold Dix: कौन हैं अर्नोल्ड डिक्स? जिन्होंने उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में निभाई अहम भूमिका..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here