Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को इस तरह करें Impress, जानें बेहतरीन तरीके और इस दिन से जुड़ी खास बातें

0
160

Valentine Day 2023: फरवरी के शुरू होने के साथ ही प्यार के महीने की भी शुरुआत हो चुकी है। फरवरी के महीने में ज्यादातर लोग अपने होने वाले पार्टनर से अपने प्यार का इज़हार करते हैं या उनके प्रति प्रेम जाहिर करते हैं। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि जो लोग अपने साथी को दिल की बात कहने से घबराते हैं या किसी कारण कह नहीं पाते उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है।

फरवरी के रोमेंटिक मौसम में अपने साथी को खुश करने और उन्हें स्पेशल महसूस कराने के लिए गिफ्ट से बेहतर और क्या हो सकता है। वेंलेंटाइन डे के मौके पर वह लोग जो अपने प्यार का इज़हार करने वाले हैं या जो अपने पार्टनर के प्रति प्रेम व्यक्त करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय है। उन्हें इस खास मौके पर एक अच्छा गिफ्ट देकर अपना प्यार व्यक्त करें। अपने साथी को उनकी पसंद और नापसंद के अनुसार एक बेहतर गिफ्ट देकर खुश किया जा सकता है।

Valentine Day 2023
Valentine Day 2023

Valentine Day 2023: जानें बेहतरीन तरीके

Valentine Day 2023: इस हफ्ते के खास दिनों में आप अपने पार्टनर को अलग-अलग गिफ्ट देकर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। गुलाब, चॉक्लेट के अलावा भी आप कई तरह के गिफ्ट देकर अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। यदि आपके पार्टनर को घूमने का शौक है तो आप उन्हें किसी अच्छी जगह घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं या उनके साथ किसी खूबसूरत जगह चुनकर डेट पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप स्मार्टफोन, बैग जैसी चीजें दे सकते हैं, जो आपके पार्टनर की जरूरत के हिसाब से हो सकती हैं। उनकी पंसद जानकर उनके लिए तोहफा ढूंढ़ना आसान हो सकता है।

Valentine's Day 2022
Valentine Day 2023

Valentine Day 2023: इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें

Valentine Day 2023: ‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नामक किताब में सेंट वैलेंटाइन का जिक्र किया गया है। इस किताब के अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी में क्लॉडियस के शासन में विवाह करना वर्जित था । लेकिन संत वैलेंटाइन के आह्वान पर उनके सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किया। साथ ही सेंट वैलेंटाइन ने भी राजा से छुपकर शादी की। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया और 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। उनकी याद में तब से वैलेंटाइन डे निस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाने के लिए मनाया जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार वैलेंटाइन डे के मौके पर सबसे ज्यादा कार्ड जोकि वैलेंटाइन डे पर दिए जाते हैं, ज्यादातर महिलाएं ही खरीदती हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा फूल पुरुषों द्वारा खरीदे जाते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जापान में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुष ही मनाते हैं।

यह भी पढ़ें..

बच्‍चों के लिए घर पर बनाएं Bread Pizza, Chinese Bhel, बाहर का खाना जाएंगे भूल

Holi 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी होली, जानें डेट से लेकर इसका इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here