Mother’s Day 2022: प्रियंका चोपड़ा से लेकर काजल अग्रवाल तक, ये अभिनेत्रियां जो पहली बार सेलिब्रेट कर रही हैं मदर्स डे

मदर्स डे भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो पहली बार अपने छोटे बच्चों के साथ इस विशेष दिन को मनाएंगी।

0
166
Mother’s Day 2022
Mother’s Day 2022

Mother’s Day 2022: मालूम हो कि हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है।  वैसे तो एक दिन नहीं सभी दिन मां के लिए ही होते हैं। लेकिन खासतौर पर ये दिन अपनी मां को खास फील कराने का होता है। आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो पहली बार अपने छोटे बच्चों के साथ इस विशेष दिन को मनाएंगी।

Mother’s Day 2022: ये एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ मनाएंगी मदर्स डे!

काजल अग्रवाल

Mother’s Day 2022 Kajal Aggarwal
Mother’s Day 2022 Kajal Aggarwal

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल 19 अप्रैल को एक बेबी बॉय की मां बनी थीं। अभिनेत्री अपने छोटे राजकुमार के साथ विशेष दिन यानी मदर्स डे का जश्न मनाएगी।

भारती सिंह

Bharti Singh 
Bharti Singh बनी मां

कॉमेडियन भारती सिंह कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यह खबर खुद भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को दी थी। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए, भारती और हर्ष ने बताया था कि वे एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक कुछ महीने पहले ही पैरेंट्स बने हैं। कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं।”

देबिना बैनर्जी

Debina Banerjee और Gurmeet Choudhary
Debina Banerjee और Gurmeet Choudhary

देबिना बैनर्जी (Debina Banerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने 3 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी थी। वहीं अब कपल ने अपनी प्यारी बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है। बता दें कि देबिना और गुरमीत ने अपनी बेटी का नाम लियाना अनाउंस किया है। इस बात की जानकारी देबिना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी हैं।

पूजा बनर्जी

pooja12 1568433529 1594693855 749x421

कुमकुम भाग्य अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने 13 मार्च को अपनी बेटी का स्वागत किया और इस जोड़े ने अपनी प्यारी बेटी का नाम सना रखा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here