रंग-बिरंगे दिखने वाले बर्फ के गोले बिगाड़ सकते हैं आपके बच्चे की सेहत, जानें इससे होने वाले नुकसान

0
240
Lifestyle News Side effect of ice gola
Lifestyle News

Lifestyle News: गर्मियों के मौसम में हमेशा कुछ ठंड़ा खाने का मन करता है। क्योंकि गर्मी की वजह से इतनी चिड़चि़डी होने लगती है। जिसकी वजह से गर्म खाना रास नहीं आता है। वहीं गर्मियां भी अपने साथ कुछ मजेदार चीजें लेकर आती है। जिसमें आइसक्रीम भी शामिल है। हर तरह बाजारों में आइसक्रीम आने लगती है। ये बड़े से लेकर बच्चे तक सभी को खूब भाती है। गर्मियों में आइसक्रीम की कई तरह के वैरायटी दुकानों में मिलती है जिसे बच्चे बड़े ही चाव से खाते हैं।

Lifestyle News
Lifestyle News

साथ ही रंग बिरंगा बर्फ का गोला भी बच्चों को काफी पंसद आता है। ये देखने में काफी प्यारा और रंग बिरंगा होता है और खाने में भी बहुत ही अच्छा लगता है। लेकिन ये सुंदर सा दिखने वाला गोला आपके बच्चे को बीमार भी कर सकता है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि बर्फ का गोला बच्चों के लिए किस प्रकार नुकसानदायक हो सकता है।

Lifestyle News: बर्फ के गोले से होने वाले नुकसान

Lifestyle News: रंग-बिरंगे बर्फ के गोले जितने अच्छे दिखते हैं वह उतने ही नुकसानदायक हो सकते हैं। इनमें कई तरह के केमिकल युक्त रंग मिले होते हैं। जिसे कई महीनों तक इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारे पेट और लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आंतों में सक्रमण होने का खतरा भी रहता है। बर्फ का गोला हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि कई बार यह गोला बनाने वाले दूषित पानी का उपयोग करते हैं। इससे दस्त, उल्टी तथा संक्रमण का खतरा रहता है।

Lifestyle News
Lifestyle News

Lifestyle News: संक्रमण का हो सकता है खतरा

Lifestyle News: गर्मियों के मौसम में वैसे भी संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। बर्फ के गोले में हानिकारक केमिकल होने की वजह से यह एलर्जी का मुख्य कारण बनता है। इसके अलावा बर्फ के गोले से सर्दी जुखाम होने की आशंका बनी रहती है। गर्मी में तेज धूप होने की वजह से बच्चे अक्सर गोला खाने की जिद्द करते हैं और यह सर्दी जुखाम होने का कारण बनता है।

बर्फ का गोला बच्चे के गले में इंफेक्शन की मुख्य वजह बन सकता है। इससे गले में दर्द तथा सूजन जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही निमोनिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। रंग बिरंगे बर्फ के गोले में केमिकल के अलावा चीनी की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। जिसकी वजह से दांतों में कैविटी का खतरा हो सकता है।

नोट: इस आर्टिकल में बताए गए सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

संबंधित खबरें…

Vaishakh Purnima 2023: धूमधाम से मनाई जा रही बुद्ध पूर्णिमा, जानिए भगवान बुद्ध के अनमोल वचन

केरल में आतंकी साजिश का खुलासा कर रही है ‘The kerala Story’, कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here