Weather Update: Delhi-NCR में और तल्‍ख होंगे गर्मी के तेवर, लू और धूल भरी आंधी चलने की संभावना

Weather Update: पाकिस्तान के चोलिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल से पश्चिमी हवाओं का सीधा रुख मैदानी इलाकों की तरफ होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में गर्मी औ

0
167
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। सोमवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस छूने के आसार हैं। पाकिस्तान के चोलिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल से पश्चिमी हवाओं का सीधा रुख मैदानी इलाकों की तरफ होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में गर्मी और लू ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ तेज लू चलने और धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

Weather Update
दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का कहर

Weather Update: गर्मी से झुलस रहा पूरा एनसीआर, हरियाणा में भी पारा 45 पार

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पूरा एनसीआर और हरियाणा गर्मी से झुलस रहा है। हरियाणा के जिलों में पारा 45 डिग्री पार कर चुका है। संपूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 13 मई तक ऑरेंज अलर्ट और शेष हरियाणा के अधिकतर स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात के तापमान में लगातार उछाल जारी है।
हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी में गर्मी और लू अपने तीखे तेवर दिखा रही है। हालांकि हरियाणा के उत्तरी जिले अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल पर भीषण गर्मी और लू का कम प्रभाव है।

Weather Update: बिहार में भी दिखेगा असानी चक्रवात का असर

बंगाल की खाड़ी में ‘असानी’ चक्रवात (Asani Cyclone Update) असर दिखाने लगा है। यह ओडिशा, बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार तक अपना असर दिखाएगा। इसके कारण पटना और गया में 11-12 मई को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार के पूर्वी और दक्षिणी भागों में इसका असर बादलों की आवाजाही और तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा तो उत्‍तर बिहार में बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी इलाकों में कई स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, अल्‍मोड़ा, चंपावत में हल्‍की बारिश हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ने लगी हवा

weather Update
weather Update

वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ना शुरू हो गई है। हवा की सेहत औसत से खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 206, फरीदाबाद 215, गाजियाबाद 242, ग्रेटर नोएडा 184, गुरुग्राम 187 व नोएडा 224 एक्यूआइ रहा।

यहां जानें अपने शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली40  28
नोएडा4028
फरीदाबाद40   27
मुंबई32  29
कोलकाता3027
चेन्‍नई40  32
लखनऊ3829

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here