IPL 2022: जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के बावजूद मुंबई इंडियंस हारी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 52 रनों से जीता मुकाबला

0
136

IPL 2022 के 56वें मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के पंजे के बदौलत भी Mumbai Indians को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 113 रनों पर ही ढेर हो गयी।

IPL 2022 में कोलकाता की टीम ने की वापसी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की। वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। वेंकटेश अय्यर ने 24 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। यहां से अजिंक्य रहाणे और नीतीश राणा ने मिलकर कुछ रन जोड़े लेकिन अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर 87 के स्कोर पर चलते बने। श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए।

IPL 2022

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद रसेल भी 9 रन बनाकर चलते बने। रसेल के बाद नीतीश राणा जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे वो भी 43 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से कोई और बल्लेबाज ने ज्यादा योगदान नहीं दिया। रिंकू सिंह अंत तक खड़े रहे और नाबाद 23 रन बनाए। 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए। उसके अलावा कुमार कार्तिकेय ने 2, सैम्स ने 1 और एम अश्विन ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 2 रन के स्कोर पर ही रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। उसके बाद आज के मैच में तिलक वर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर 32 के स्कोर पर चलते बने। सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद रमनदीप को मौका दिया गया लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके और 12 रन बनाकर आउट हो गए। 83 के स्कोर पर टिम डेविड 13 रन बनाकर चलते बने।

20220509 225601

एक छोर पर ईशान किशन संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे और अपना अर्धशतक भी पूरा किया लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। ईशान किशन ने 51 रन बनाए। उसके बाद सैम्स भी 1 रन बनाकर चलते बने। यहां से मुंबई के लिए जीत मुश्किल हो गयी। एम अश्विन भी बिना खाता खोले चलते बने। मुंबई की टीम ने 102 रन पर 7 विकेट गंवा दिया। यहां से टीम मात्र 11 रन जोड़कर ऑल आउट हो गयी। कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने 3, रसेल ने 2 विकेट चटकाए।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here