Weather Update: दिल्‍ली NCR में खिली धूप, आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश

0
321
weather update
weather update

Weather Update : दिल्‍ली NCR में सोमवार को दिन की शुरुआत धूप निकलने के साथ हुई। हालांकि मौसम में अभी भी ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अलग- अलग स्‍थानों पर मौसम Weather बदल सकता है। हल्‍की बारिश के बाद तेज हवाएं चलने की संभावना है।

weather update
weather update

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय Western Disturbence

उत्‍तर भारत के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी बुधवार के बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। बारिश होने के साथ तापमान भी गिरेगा। हालांकि पूरी तरह से ठंड से राहत पाने के लिए फरवरी के अंत तक इंतजार करना पड़ सकता है। सफदरजंग मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों के बीच हवा की गति थोड़ी तेज रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्‍मीद है।

cold wave 21 202112222736
Weather Update pic credit google

मुंबई में आसमान रहेगा साफ

मुंबई में आसमान साफ रह सकता है। चेन्नई में बादल छाए रहने और हल्‍की वर्षा के आसार है। कोलकाता में आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना है। इन तीनों महानगरों में तापमान 12 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राजधानी के मौसम में 85 प्रतिशत आद्रर्ता रहेगी।

  • राजधानी में आज प्रात : सूर्योदय 7 बजकर 10 मिनट पर हुआ
  • राजधानी में आज सूर्यास्‍त सायं 6 बजे होगा

चार महानगरों में आज का तापमान

शहर तापमान डिग्री सेल्‍सियस में
दिल्‍ली 9.6 डिग्री
मुंबई 18 डिग्री
कोलकाता 14.2 डिग्री
चेन्‍नई 23 डिग्री स्‍तोत्र मौसम विभाग

यह भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here