‘मिशन 2024’ पर BJP का फोकस, जानिए क्या है ‘राम मंदिर विशेष दर्शन अभियान’ जिसे आधार बनाकर हैट्रिक जीत की है तैयारी…

0
45

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की जंग नजदीक है। अयोध्या में श्री राम का मंदिर भारतीय राजनीति की धुरी रहा है। गिनती की सीटों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता के शिखर तक पहुंचने में भी राम मंदिर के मुद्दे का अहम योगदान रहा है। ऐसे में पार्टी की रणनीति है कि इसी मुद्दे पर जीत की हैट्रिक मारी जाए।

क्या है राम मंदिर के लिए ‘विशेष दर्शन अभियान’?

22 जनवरी को होने जा रहे श्री राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके हैं। इसके बाद बीजेपी ने एक ‘विशेष दर्शन अभियान’ चलाने का प्लान बनाया है। इसके तहत स्पेशल ट्रेनों की सुविधा रहेगी। ये अभियान 24 जनवरी से शुरू होकर तीन महीने तक चलेगा। पार्टी सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। जाहिर है बीजेपी के इस प्लान को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आस्थावान मतदाताओं को रिझाने से जोडक़र देखा जा रहा है।

100 दिन और 1000 विशेष ट्रेनें…

सूत्रों की मानें तो हर लोकसभा क्षेत्र से ढाई से तीन हजार मतदाताओं को अयोध्या ले जाने की तैयारी है। पार्टी की ओर से श्रद्धालुओं के अयोध्या में रहने और भोजन की भी व्यवस्था होगी। दर्शनार्थियों की सूची बूथ स्तर से तैयार होगी। हर जिला इकाई सूची को प्रदेश इकाई को भेजेगा, जिसके बाद अयोध्या आने-जाने से लेकर सभी व्यवस्था होगी।

इस अभियान के लिए करीब 1000 विशेष ट्रेन पूरे देश से प्राण प्रतिष्ठा के बाद 100 दिन तक चलाई जाएंगी। इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से लोग रामलला के दर्शन करने जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी आम जनमानस को यह बताने की कोशिश करेंगे कि जो काम 500 साल में नहीं हो पाया, उनकी पार्टी ने कर दिखाया है। एक पूर्वानुमान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने 50 लाख से एक करोड़ लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here