14 जनवरी से राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’, जानिए कहां-कहां से होकर गुजरेगी…

0
69

Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। 14 जनवरी से 20 मार्च के बीच मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा निकाली जाएगी। कुल 14 राज्यों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा के बारे में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज बुधवार (27 दिसंबर) को जानकारी दी।

Subscribe 4
Rahul Gandhi

14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस पार्टी ने बताया कि न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगा। यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

CWC की बैठक में रखा गया प्रस्ताव

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्य समिति (CWC) की बैठक में बीते गुरुवार को अगले लोकसभा चुनाव के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया और यह प्रस्ताव रखा कि राहुल गांधी पूर्व से पश्चिम की ओर दूसरे चरण की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालें, क्योंकि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं। खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कार्य समिति के विभिन्न सदस्यों ने शिरकत की थी।

मणिपुर से शुरू होगी यात्रा

मणिपुर से इस यात्रा की शुरूआत होगी। इसके बारे में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मणिपुर से शुरू करने का मकसद यह है कि मणिपुर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम वहां के लोगों के घाव पर मरहम लगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह आम लोगों के लिए है जो पीड़ित हैं। हम आपको इस यात्रा के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

मालूम हो कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की अगुवाई में पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल ने 4000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की थी। 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी थी। राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान 4081 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी। राहुल गांधी कुल 145 दिन सड़कों पर रहे थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here