Year Ender 2023: Google पर इस साल इन टॉपिक्स के बारे में खूब किया गया सर्च, देखें अलग-अलग कैटेगरी में सर्च लिस्ट…

0
78

Year Ender 2023 : साल 2023 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इंटरनेट पर साल भर में क्या-क्या बीता, इसपर ईयर एंडर लगातार बनते जा रहे हैं। वहीं अगर लोगों के द्वारा इंटरनेट पर सर्च किए गए टॉपिक्स की बात करें तो गूगल सर्च इजन का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में किया जाता है। जिसमें यूजर द्वारा मनोरंजन से लेकर राजनीति और शिक्षा से लेकर खेल तक अलग-अलग चीजों को सर्च किया जाता है। कई लोगों में इस बात को जानने की बहुत इच्छा रहती है कि सालभर के दौरान लोगों किन-किन मुद्दों और विषयों पर सबसे अधिक सर्च किया। गूगल के ट्रेंड वेबसाईट से पता चलता है कि सालभर में, कौन सा वीडियो, पोस्ट, फिल्म, फोटो, टेक्स्ट या व्यक्ति आदि का नाम ट्रेंड पर रहा। कुछ ही समय पहले गूगल ने ईयर एंडर को लेकर एक लिस्ट जारी की जिसमें सालभर के सबसे अधिक सर्च किए जानें वाले विषय शामिल हैं। आइए जानते हैं, साल 2023 में किन विषयों ने गूगल सर्च इंजन पर ट्रेंड किया।

साल 2023 में बॉलीवुड सितारों की शादी हो या रोमांच से भरा क्रिकेट वर्ल्ड कप हो, चाहे फिर चंद्रयान की सफलता हो या 9 राज्यों में विधानसभा इलेक्शन, गूगल पर हर विषय पर लोगों ने सर्च किया। शाहरुख खान की फिल्मों, ‘पठान’, ‘जवान’ और अब ‘डंकी’ के बारे में भी खूब सर्च किया गया। वहीं, कुमाऊनी सॉन्ग ‘ठुमक-ठुमक’ को यूट्यूब पर देखने के लिए कई बार सर्च किया गया( यह गाना दुनियाभर में जमकर वायरल हुआ)। बता दें कि चंद्रयान 3, इजरायल-हमास युद्ध, G20 और वनडे वर्ल्ड कप जैसे विषयों पर गूगल यूजर्स ने काफी कुछ सर्च किया।

Year Ender 2023 : गूगल ने ‘टॉप ट्रेंडिंग सर्चिज इन इंडिया 2023’ की कई लिस्ट जारी की हैं। जिनको, न्यूज इवेंट (news event ), मेरे नजदीक (Near Me) , खेल इवेंट्स ( Sport Events), हाउ टु (How To), व्हाट इज (What is), जैसी कैटेगरी में बांटा गया है । इस लेख में हम आपको 2023 में इन पांचों कैटेगरीज के टॉप 5 सर्च किए गए विषयों के बारे में बताएंगे।

2023 में ‘News Event’ कैटेगरी के टॉप 5 सर्च किए गए टॉपिक्स

1 Chandrayaan-3

2 Karnataka Election Result 

3 Israel News 

4 Satish Kaushik

5 Budget 2023  

‘Near Me’ कैटेगरी के टॉप 5 सर्च किए गए टॉपिक्स

1 Coding Classes Near Me

2 Earthquake Near me 

3 Zudio Near me

4 Onam Sadhya Near me 

5 Jailer Movie Near me 

भारत में स्पोर्ट्स इवेंट्स कैटेगरी के टॉप 5 सर्च किए गए टॉपिक

1 Indian Premier League (IPL)

2 Cricket World cup 

3 Asia Cup

4 Women’s Premier League (WPL)

5 Asian Games  

‘What is’ कैटेगरी के टॉप 5 सर्च किए गए टॉपिक

1 What is G20

2 UCC (Uniform Civil Code) क्या है ? (What is UCC)

3 What is Chat GPT

4 हमास क्या है? (What is Hamas)

5 28 Sep 2023 को क्या है? (What is on 28 Sep 2023) 

 

साल 2023 में How To कैटेगरी के टॉप 5 सर्च किए गए टॉपिक

1 How to prevent Sun Damage for Skin And Hair with Home Remedies 

2 How to Reach my First 5K Followers on Youtube

3 How to get Good at Kabaddi 

4 How to improve car mileage 

5 How to Become a Chess Grandmaster

 यह भी पढ़ें:

Year Ender 2023: Article 370 से Same Sex Marriage तक, इस साल खूब चर्चा में रहे सुप्रीम कोर्ट के ये 5 बड़े फैसले…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here