भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। प्रशंसक उनकी आलोचना कर रहे हैं। कारण है अंडा, जी हां अंडा खाने की वजह से विराट को फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल विराट कोहली इस समय क्वारंटाइन में है। समय का सही उपयोग करने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम को अपना साथी बनाया है। इंस्टाग्राम पर फैंस को सही ढंग से समझने के लिए विराट कोहली ने आस्क मी एनीथिंग का एक सेशन रखा था।

इस सेशन के अनुसार इंस्टाग्राम पर आप विराट से कोई भी सवाल कर सकते हैं। बेटी के नाम से लेकर फैंस ने डाइट पर सवाल किया। अपनी डाइट का खुलासा करते हुए विराट ने बताया कि, पूरे दिन वे कुछ अंडे, ढेर सारी हरी सब्जियां, पालक, दाल, 2 कप कॉफी, क्विनोआ, डोसा आदि पौष्टिक फूड आइटम का सेवन करते हैं। उन्होंने बताया कि डाइट कितना भी पोषक तत्वों से भरा क्यों न हों उसे संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

इस मुद्दे पर विराट कोहली ने ट्विटर पर सफाई पेश की है। कोहली ने लिखा है, मैंने खुद को हमेशा शाकाहारी ही बताया है। वीगन तो कभी नहीं कहा, तो लंबी सांस लो अराम से अपनी सब्जियां खाओ। अगर आप खाना चाहते हो तो।

अंडा का नाम सुनकर फैंस भड़क उठे। तब से कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि, विराट कोहली वीगेन के साथ शाकाहारी भी हैं। हैं यानी कि, दूध से बनी किसी भी चीज को नहीं खाते हैं। मास का तो ख्याल भी नहीं ला सकते हैं। इस बीच जब विराट ने कहा कि, वे अंडा खाते हैं तो फैंस भड़क उठे। लोगों ने पूछा यह किस तरह का वीगन होना हुआ ?  तुम तो अंडा खाते हो।

विराट के वीगन होने पर पत्नी अनुष्का शर्मा भी कई बार मीडिया में खुलकर बोल चुकी हैं। वहीं कोहली ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ एक इंस्टाग्राम चैट के दौरान इस बदलाव के पीछे कुछ ‘स्वास्थ्य कारणों’ का भी उल्लेख किया था। अपनी फिटनेस और अपने जुनून के लिए जाने जाने वाले कोहली का मानना है कि शाकाहार ने उन्हें और मजबूत बनाया है। कोहली ने कहा था कि उनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गयी थी जिसके परिणामस्वरूप रीढ़ की हड्डी में समस्या हुई, इसलिए उन्होंने उन्होंने एनिमल प्रोटीन से दूर रहने का फैसला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here