देश की सबसे बड़ी परीक्षा का परिणाम आखिरकार घोषित हो गया। ऐसे में देशभर में युवाओं के बीच रिजल्ट देखने की उत्सुकता देखी जा सकती है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2017 का परिणाम घोषित कर दिया है। जून महीने में हुई इस परीक्षा में हैदराबाद के अनुदीप दुरीशेट्टी ने पहला स्थान हासिल करते हुए टॉप किया है, जबकि अनु कुमारी दूसरे स्थान पर हैं। परीक्षा देने वाले युवा यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट को https://upsconline.nic.in/  पर भी देख सकते हैं।

इस परीक्षा में तीसरे स्थान पर सचिन गुप्ता का नाम है। वहीं चौथा और पांचवां स्थान पाने वाले क्रमशः अतुल प्रकाश और प्रथम कौशिक हैं। मेरिट लिस्ट में कुल 990 लोगों का नाम है। इसमें 476 कैंडिडेट जनरल कैटेगिरी के हैं, 275 कैंडिडेट ओबीसी, 165 कैंडिडेट एससी और 74 कैंडिडेट एसटी कैटेगिरी के हैं। बता दें कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2017 के बीच यूपीएससी ने सिविस सर्विस का फाइनल एग्जाम करवाया था। इस परीक्षा के जरिए भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ए और ग्रुप बी) के लिए चयन किया जाता है। परीक्षा में कुल 990 उम्मीदवार शामिल हुए थे, इनमें 750 पुरुष और 240 महिलाएं थीं।

मेटपल्ली दक्षिण भारत के रहने वाले अनुदीप डुरीशेट्टी इस परीक्षा में अव्वल रहे हैं। वह भारतीय रेवेन्यु सर्विस में अंसिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हैं। वहीं सहरसा के सागर कुमार झा को 13वां स्थान मिला है। यह परिणाम उन्हें तीसरे प्रयास में मिला। सागर इससे पहले असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा टाप कर चुके हैं।  याद दिला दें कि साल 2016 में कर्नाटक की नंदिनी के. आर. ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here