बाइक और साइकिल टक्करयूपी के बलिया में एक छोटी सी घटना ने बहुत बड़ा बवाल खड़ा करा दिया है। इस दौरान दुकानों में लूटपाट के साथ ही आगजनी की घटना हुई। इसमें तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है और इलाके में धारा 144 लागू कर दिया।

बता दें कि एक अफवाह ने पूरे शहर का हाल बेहाल कर दिया। दरअस ललिया के गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर बाजार में मामूली बात पर बवाल हो गया। अरविंद राजभर (25) निवासी रतसर पूर्वी बस्ती पुत्र लक्ष्मण राजभर बाजार से अपने घर साइकिल से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अंधेरा होने के कारण उसकी साइकिल की टक्कर रानू अहमद (22) की बाइक से हो गई। इस बात पर दोनों युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों का इलाज प्राथमिक केंद्र रतसर पर कराया गया।

इसी बीच दोनों पक्षों की तहरीर चौकी पर दे दी गई। जिला अस्पताल में अगले दिन अरविंद को भर्ती नहीं लिया गया। दोपहर बाद लगभग 1.30 बजे घायल अरविंद को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग रतसर के गांधी आश्रम चौराहे पर जुट गए। इसके बाद पुलिस व प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। इसी बीच अचानक लोग उत्तेजित हो गए तथा चौराहे पर स्थित ठेला व खोमचा की दुकानों में लूटपाट शुरू कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे। इस बीच उपद्रवियों ने बाजार में कई दुकानों में लूटपाट की। इससे हर कोई जैसे था जान बचा कर भागता रहा। उपद्रवी ने कुछ लोगों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद डीएम सुरेंद्र विक्रम सिंह के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड के जवानों के घंटों प्रयास के बाद आग को काबू किया गया। पुलिस ने राजभर बस्ती में जमकर छापेमारी की। पुलिस ने 16 लोगों का गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बलिया में मुहर्रम और दशहरा के दिन भी बवाल हुआ था। तब भी यहां 144  लागू हुआ था, इसके बावजूद अराजक तत्वों ने इतना बवाल मचा दिया और इतना तोड़ फोड़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here