UP Election 2022: SP, Congress और BJP पर Mayawati का हमला, कहा- इनका वादा भूलने का इतिहास, जनता रहे सतर्क

0
320
mayawati
mayawati

UP Election 2022 में सत्ता पाने के लिए बहुजन समाज पार्टी भी आरोपों के खेल में जुट गई है। इस मामले में बसपा सुप्रीमों मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेस करके बीजेपी की योगी सरकार और समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार पर कई कड़े आरोप लगाये।

मायावती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यूपी में भाजपा और सपा की सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वादे किये लेकिन काम नहीं किया। बसपा प्रमुख ने दोनों दलों की सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा दोनों ने जनता के साथ छल किया है।

मायावती ने BJP, SP और Congress पर एक साथ निशाना साधा

वहीं इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने और स्कूटी देने की जो बात कर रही है तो वह इन वादों को उन राज्यों में क्यों नहीं पूरा कर रही है, जहां उसकी सरकार है। यह जनता के लिए सोचने की बात है।

मायावती ने जनता को भाजपा, सपा और कांग्रेस के शासनकाल का इतिहास बताते हुए कहा उत्तर प्रदेश में यह तीनों दल प्रदेश की जनता को लुभाने और गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं, जिन्हें सत्ता में आने के बाद वो भुल जाते हैं। तीनों दलों का अभी तक का तो यही इतिहास रहा है। इसलिए जनता को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

बसपा ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था

मायावती इस बार सत्ताधारी भाजपा सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला कर रही हैं। जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने नरेंद्र मोदी को हराने के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था लेकिन सपा-बसपा गठबंधन को नरेंद्र मोदी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग भाजपा की योगी सरकार को चुनौती दे रहे हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों अलग-अलग होकर भाजपा को चुनौती दे पाते हैं या फिर साल 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह फिसड्डी ही साबित होते हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: मायावती ने दी अखिलेश को नसीहत, कहा- दलबदलू लोगों को पार्टी में लेने से जनाधार नहीं बढ़ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here