साल 2020-2021 की सर्दी समय से पहले ही चली गई। मार्च तक अपना एहसास कराने वाली सर्दी ने लोगों को जल्दी अलविदा कह दिया है। इसके पीछे का कारण ग्‍लोबल वर्मिंग बताया जा रहा है। वहीं खफा होती सर्द से अंदाजा लगाया जा रहा था है कि, इस साल धरती पर सूरज का भयंकर तांडव होगा। जानकारों की माने तो इस साल भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। इसमें । छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान ज्यादा रहेगा। इसके साथ उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ज्‍यादा रहेगा।

Garmi

आने वाली गर्मी का ट्रेलर फरवरी में देखा जा चुका है। देश में इस साल जनवरी में रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान पिछले 62 वर्षों में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में जनवरी के दौरान मौसम विशेष रूप से गर्म रहा। दक्षिण भारत में जनवरी माह में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 22.33 डिग्री सेल्सियस रहा जो 121 वर्षों में सबसे गर्म था।

इसपर मौसम विभाग ने कहा कि हिमालय के निचले इलाकों, पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत का पश्चिमी हिस्सा और दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप में रात के समय न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। 

मौसम विभाग ने कहा कि मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर और समुद्री सतह के तापमान पर मध्यम ला नीना की स्थिति है। इस साल गर्मी के मौसम में ला नीना की स्थिति बनी रहेगी। बताते चलें कि ला नीना का संबंध प्रशांत महासागर में पानी ठंडा होने से है। 

भारतीय उप महाद्वीप के मौसम पर ला नीना की स्थिति का सीधा प्रभाव पड़ता है। मौसम विभाग ने कहा है कि वह अप्रैल से जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान अप्रैल में जारी करेगा। बताते चलें कि देश के कई हिस्सों में फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान का यह रुझान आगे भी बने रहने की संभावना है।

इस साल जनवरी महीने में पूरे भारत में औसत तापमान 14.78 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो साल 1958 के बाद 62 वर्षों में सबसे गर्म रहा। इस हालात में मौसम का गुस्सा साफ जाहिर हो रहा है। भुवनेश्वर में पिछले पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रविवार को यहां तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here