उत्तर प्रदेश के हाथरस में आलू के खेत में काम कर रहे अमरीश नाम के एक व्यक्ति को पांच लोगों ने 12 राउंड गोलियों से भूनकर छल्ली कर दिया। मृतक व्यक्ति की गलती सिर्फ इतनी थी कि, बेटी से छेड़खानी करने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने गया था। इस बात से झल्लाए आरोपियों ने अमरीश को मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था , जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार आरोपी का नाम गौरव शर्मा बताया जा रहा है।

घटना की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्यवाही करने का आदेश दिया है। इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही होगी।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव में सोमवार को अपने खेत में आलू की खुदाई करा रहे थे। इसी दरमियान चार पहिया वाहन से चार-पांच लोग आये और अमरीश पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके साथ मृतक व्यक्ति की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़िता रो-रो कर इंसाफ की गुहार लगा रही है। पीड़िता कहती है, ”मेरे साथ छेड़छाड़ की शिकायत पिता ने थाने में कर दी थी। इसी बात को लेकर मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।” रोते हुए लड़की ने पिता को गोली मारनेवाले का नाम गौरव शर्मा बताया है। गौरव और उसके तीन साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके पिता की हत्या कर दी।

वीडियो वायरल होते ही इसपर राजनीति भी होने लगी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए एक वीडियो साझा किया है। साथ ही कहा है कि ”योगी आदित्यनाथ सो रहे हो, तो जग जाओ और देखो अपने जंगलराज की तस्वीर। प्रदेश की बेटी रो-रोकर इंसाफ मांग रही है। कहां है वो मिशन शक्ति वाला फटा ढोल, जिसे कई महीनों से पीट रहे हो? हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर किसान पिता को 10 राउंड फायरिंग करके मार दिया गया।”

वहीं ट्विटर पर हाथरस टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग योगी सरकार से पूछ रहे है कि, कितना हाथरस। कुछ लोग तो हाथरस को जुर्म का गढ़ बता रहे हैं। पीड़िता की वीडियो शेयर करते हु ट्विटर यूजर इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों और पीड़िता के परिवार के बीच काफी पुराना विवाद था। आरोपी 1 माह जेल की सजा भी काट चुका है। आरोप लगातार पीड़िता को परेशान करता था जिसकी शिकायत करने गए पिता को मौत के घाट उतार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here