साल 2020 बुरी यादों से भरा हुआ है। इस बुरे साल का आखिरी वक्त चल रहा है। महज 9 दिन बाद सारी दुनिया नए साल में प्रवेस कर जाएगी। लोगों को आने वाले साल का खूब इंतजार है। इस साल कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुई हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई हैं। साथ ही इतिहास के कई घटनाओं को ताजा कर दिया। आज हम यहां 2020 की कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बात कर रहें हैं।

कोरोना वायरस- इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से पीड़ित है। ब्रिटेन मे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने हमला बोल दिया है। यूरोपियों देशों ने ब्रिटेन से खुद को अलग कर लिया है। देश में फिर से कड़े लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। वहीं भारत में कोरोना वायरस का मामला एक करोड़ के पार पहुंच गया है। लाखों लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना का पहला मामला केरल में 30 जनवरी को सामने आया था। जिसके बाद करोड़ों लोग संक्रमित हुए। वायरस के कारण लोगों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ा है। कई कंपनियां बंद हो गई हैं। इस वायरस ने लोगों को इस कदर डराया है कि खुद से ही लोग डरने लगे हैं। साथ ही जीवन भर के लिए जुबान पर ताला लग गया है। यानी की अब सभी को मास्क के पीछे ही रहना होगा।

लॉकडाउन- पूरी दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ की सड़के एकदम सुनसान पड़ी थी। लोगों के लिए उनका घर ही जेल बन गया था। भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। पहला लॉकडाउन 21 दिन का था उसके बाद तीन बार लगातार लॉकडाउन बढ़ता ही गया। ये लॉकडाउन इतिहास में दर्ज हो गया है। कहा जाता है कि दुनिया कभी नहीं रूकती है। पर इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ थी कि दुनिया रूक गई थी। सब कुछ बंद पड़ा था। लोग आजादी की तलाश में फोन और सोशल मीडिया को ही जीवन साथी मान बैठे।

प्रवासी मजदूरों का पलायन- लॉकडाउन के समय सभी का काम-धंधा बंद था। हाथ से काम छीन जाने और वायरस के डर से लोग पैदल ही हजारों मील का रस्ता तय कर अपने गांव के लिए निकल गए थे। 1947 के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा पलायन था। हालांकि यहां पर जाति-धर्म को लेकर पलायन नहीं हुआ था बल्की पेट को लेकर हुआ था। लेकिन ये पलायन 1947 की याद दिला रहा था।

गूगल पड़ा ठप- कहा जाता है कि सबसे तेज गूगल है और गूगल पर सब कुछ मिलता है। पर 14 दिसंबर को समय बदल गया जब गूगल ने काम करना बदं कर दिया था। लोग परेशान हो गये थे। गूगल के कई सारे ऐप ठप पड़ गए थे। इसमें यू-ट्यूब और जी-मेल शामिल है। कह सकते हैं कि साल 2020 गूगल पर भारी रहा।

दिल्ली दंगा- देश की राजधानी दिल्ली है ऐसे में लगता है कि देश की सबसे सुरक्षित जगह यही होगी पर नहीं यहां सबसे बड़ा दंगा हो चुका है। इस दंगे ने राजधानी को सदा के लिए बदनाम कर दिया है। खबरों की माने तो सीएए-एनआरसी को लेकर राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहा था इसी बीच दिल्ली में 23 फरवरी को एक बड़ा दंगा हुआ तीन दिन तक दिल्ली जलती रही। इसमें 36 मुस्लिम और 16 हिंदू मारे गए थे।

सबसे शर्मनाक बात तो ये है कि इस दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प भारत दौरे पर थे। सूत्रो का ये भी कहना है कि भारत को बदनाम करने के लिए कुछ राष्ट्रविरोधी लोगों ने दंगे को आग दी।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कांड- बॉलीवुड में बहुत जल्द कामयाबी हासिल करने वाले और दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के समय इनकी उम्र महज 34 साल थी। सुशांत ने फांसी लगाई थी या कत्ल हुआ था इसकी गुत्थी सीबीआई अभी तक नहीं सुलझा पाई है। केस अभी भी चल ही रहा है।

जीवन में लगातार सुशांत आगे बढ़ रहे थे। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा एक दिन सदा के लिए गायब हो जाएगा। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर सुशांत ने आत्महत्या क्यों कि?

बॉलीवुड एनसीबी की रडार पर- ये साल बॉलीवुड के लिए बेहद बुरा रहा। इस साल इंडस्ट्री ने कई सितारों को खो दिया साथ ही बॉलीवुड का नाम ड्रग्स केस में सामने आया। इसमें दीपिका पादुकोण, सारा आली खान, श्रद्धा कपूर, अभिनेत्रि रकूलप्रीत सिंह समेत कई सितारों का नाम सामने आया और सभी को एनसीबी के चौखट पर हाजिरी लगानी पड़ी। इस घटना ने बॉलीवुड पर दाग छोड़ दिया है।

इसलिए इस साल को लोग बुरा कह रहे हैं। चाहे आप बात करें किसान आंदोलन की जो कि 1988 में हुआ था वो फिर 2020 में हो रहा है। यहां इतिहास दोहराया जा रहा है, या तुफानों की बात करें। इस साल ने लोगों को काफी दुख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here