26 जनवरी को भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर सम्मान दिया है। आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर सम्मानित हमारा देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलेंगी। सेना के जवानों की टुकड़ियां दम-खम का प्रदर्शन करेंगी। ये इस समारोह का खास आकर्षण होता है। इस मौके पर राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल सेना की सलामी लेते हैं। देशभर के स्कूलों से आए बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

Doodle ने इस तरह भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के जश्न को मनाया है। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नंवबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया।

इन सबके बीच जिस पर सबकी नजर होगी वह होंगे हमारे गणतंत्र के पर्व के अतिथि। इस बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन हमारे अतिथि हैं। मातामेला सिरिल रामाफोसा राजनीति छोड़ चुके थे। उन्होंने खुद को बिजनेस में झोंक दिया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में विश्व प्रसिद्ध फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी ली। बाद में इसे मोटे मुनाफे में बेच भी दिया। उन्होंने कई और व्यवसायों में पैसा लगाया और उनसे मोटी कमाई की। वो अब देश के सबसे धनी लोगों में शुमार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here