77वां जन्मदिन मना रही हैं सोनिया गांधी, PM Modi समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं…

0
50

Sonia Gandhi Birthday: भारतीय राजनीति के बड़े नामों में से एक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। बता दें, आज इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।’

कांग्रेस ने भी दी बधाई

इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक है। वह शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने न सिर्फ आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की। मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार – इन कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया। महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक, उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।’

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने भी दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here