बसंत ऋतु का आगाज हो गया है। यह एक ऐसी ऋतु है जिसके आते ही बागान भी रंग-बिरंगे फूलों से भरे हुए दिखाई देते है। बसंत ऋतु के चलते उत्तर प्रदेश के नोएडा में फूल महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव ऋतुराज बसंत में हर साल आयोजित किया जाता है। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में इसे मनाया गया। इस फूल महोत्सव में करीबन 7500फूलों की प्रजातियों आपको देखने को मिलेगी। इस शो का आयोजन नोएडा अथॉरिटी और फ्लोरिकल्चर सोसाइटी द्वारा किया गया है। इस शो में फूलों से बने जानवर और पक्षियों कि आकृति आकर्षण का  केंद्र बने। इस साल गेंदे के फूल को थीम फूल के रूप में रखा गया।

Shadow Spring's magic in Noidaइस शो में एनडीएमसी, भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी संस्थानों के साथ-साथ यमुना विकास प्राधिकरण के उद्यान और नर्सिरी विभाग ने भी हिस्सा लिया। शो में फूलों से जुडी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया था जिसमें बच्चों और महिलाओं ने जमकर भाग लिया। महोत्सव में हस्तशिल्प मेले और 4 दर्जन स्टॉल भी लगाए गए जहां लोगों ने खरीदारी भी की। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों के साथ खानपान के स्टॉल भी प्रदर्शन में लगाए गए। कृष्ण लाइफ लाइन अस्पताल ने महोत्सव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाए और कई अन्य संस्थाओं और संगठनों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया

नोएडा में आयोजित फूल महोत्सव का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया इतना ही नहीं यहां लोगों ने विभिन्न प्रकार के फूलों के बारे में जाना और उनके साथ फोटो भी खिचवाएं। दिल्ली NCR के लोगों ने भी बड़े पैमाने पर फूल महोत्सव में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here